[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चतरा चतरा में घरेलू विवाद ने ली महिला की जान, पति ने डंडे से पीट-पीटकर की हत्या और हो गया फरार

चतरा में घरेलू विवाद ने ली महिला की जान, पति ने डंडे से पीट-पीटकर की हत्या और हो गया फरार

0
चतरा में घरेलू विवाद ने ली महिला की जान, पति ने डंडे से पीट-पीटकर की हत्या और हो गया फरार
चतरा के कुंदा थाना क्षेत्र के हरदियाटांड़ टोला में घटनास्थल. फोटो: प्रभात खबर

चतरा से दीनबंधू और धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

Chatra Crime News: झारखंड के चतरा जिले में घरेलू विवाद एक महिला के लिए जानलेवा साबित हुआ. कुंदा थाना क्षेत्र के सिकिदाग पंचायत स्थित हरदियाटांड़ टोला में एक पति ने कथित रूप से अपनी पत्नी की डंडे से पिटाई कर हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश की जा रही है.

मृतका की पहचान कैली देवी के रूप में हुई

मृत महिला की पहचान कैली देवी (27 वर्ष) के रूप में हुई है. वह मंशू बैगा की पत्नी थीं. घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई. ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना कुंदा थाना पुलिस को दी. सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, चतरा भेज दिया. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

हरिकीर्तन से लौटने के बाद शुरू हुआ विवाद

ग्रामीणों के अनुसार सोमवार की शाम मंशू बैगा हरिकीर्तन में शामिल होकर घर लौटा था. घर पहुंचने के बाद किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने गुस्से में आकर डंडे से पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी. बताया जा रहा है कि गंभीर चोट लगने से कैली देवी की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी पति घर छोड़कर फरार हो गया.

घटना के बाद टोला में पसरा सन्नाटा

ग्रामीणों ने बताया कि घटना के बाद हरदियाटांड़ टोला में दहशत का माहौल है. जानकारी के अनुसार, घटना के बाद टोला के कई बैगा और बिरहोर परिवार वहां से चले गए, जिससे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों और परिस्थितियों की जानकारी जुटा रही है.

पुलिस ने शुरू की जांच

कुंदा थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि परिजनों की ओर से आवेदन मिलने के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. थाना प्रभारी ने कहा कि आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं. उसे गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेजा जाएगा.

इसे भी पढ़ें: चतरा पुलिस ने दो दिन में सुलझाया सेलवार गांव का ब्लाइंड मर्डर केस, मृतक के भाई-भाभी समेत चार गिरफ्तार

घरेलू हिंसा की घटनाएं बनीं चिंता का विषय

यह घटना एक बार फिर घरेलू हिंसा की गंभीर समस्या को सामने लाती है. मामूली विवाद का हिंसक रूप लेना न केवल एक परिवार को उजाड़ देता है, बल्कि पूरे समाज के लिए भी चिंता का विषय बन जाता है. पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: चतरा में नाजायज रिश्ते का विरोध करने पर देवर की हत्या, पुलिस ने 4 को हिरासत में लिया

Previous article छपरा में चिरांद चेतना महोत्सव में दिखी 8 हजार साल पुरानी विरासत की झलक, गंगा महाआरती में जुटे लाखों लोग
Next article OG 2 Cast Update: क्या पूजा हेगड़े बनेंगी पवन कल्याण की नई हीरोइन? चर्चा तेज
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel