[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चतरा पदाधिकारी व कर्मी ईमानदारी से करें मतगणना कार्य : डीसी

पदाधिकारी व कर्मी ईमानदारी से करें मतगणना कार्य : डीसी

0
पदाधिकारी व कर्मी ईमानदारी से करें मतगणना कार्य : डीसी

चतरा. मतगणना को लेकर समाहरणालय सभाकक्ष में बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रमेश घोलप की अध्यक्षता में बैठक हुई. इस दौरान उपायुक्त ने मतगणना के लिए नियुक्त किये गये पदाधिकारियों व कर्मियों के दायित्व, पेयजल की व्यवस्था, साफ-सफाई, विद्युत, मतगणना कक्ष में बहाल की जा रही मूलभूत सुविधा, सुरक्षा, सीसीटीवी लगाने व परिचय पत्र वितरण की समीक्षा की. उपायुक्त ने बताया कि चतरा व सिमरिया विधानसभा के लिए एक-एक मतगणना कक्ष होगा. चतरा की 27 राउंड व सिमरिया विधानसभा क्षेत्र की मतगणना 24 राउंड में होगी. उन्होंने प्रशिक्षण कोषांग के पदाधिकारियों का जल्द-से जल्द-गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण कराने को कहा, जिससे मतगणना के दौरान किसी प्रकार की समस्या न हो. उपायुक्त ने कहा कि 23 नवंबर को मतगणना केंद्र चतरा कॉलेज में समय से पूर्व अपने स्थल पर पहुंच कर दायित्वों का निर्वहन इमानदारीपूर्वक करें. मतगणना केंद्र में नशीले पदार्थ व इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों को ले जाना प्रतिबंधित रहेगा. मतगणना से पहले 22 नवंबर की दोपहर तीन बजे ड्राइ रन होगा. पदाधिकारी व कर्मी आपस में समन्वय बनाते हुए कार्य करें. बैठक में एसपी विकास कुमार पांडेय, डीडीसी अमरेंद्र कुमार सिन्हा, एसी अरविंद कुमार, निर्वाची पदाधिकारी सह सिमरिया एसडीओ सन्नी राज, चतरा एसडीओ जहुर आलम समेत कई उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel