[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चतरा देवरिया शिव मंदिर में चोरी, पांच लाख की मूर्तियां व गहने ले उड़े चोर

देवरिया शिव मंदिर में चोरी, पांच लाख की मूर्तियां व गहने ले उड़े चोर

0
देवरिया शिव मंदिर में चोरी, पांच लाख की मूर्तियां व गहने ले उड़े चोर

: कई लोग हिरासत में, हो रही है पूछताछ चतरा. सदर थाना क्षेत्र स्थित देवरिया शिव मंदिर में मंगलवार की रात चोरी हो गयी. मंदिर का ताला तोड़कर करीब पांच लाख रुपये मूल्य की मूर्तियां और गहने की चोरी कर ली गयी. चोरी गये सामान में सोने की भगवान विष्णु की मूर्ति, चांदी की माता लक्ष्मी-नारायण की मूर्ति तथा मां दुर्गा की सोने की नथिया शामिल है. इस संबंध में पंकज पांडेय ने सदर थाना में आवेदन दिया है, जिसमें छोटकी देवरिया निवासी अजीत पांडेय, लोकेश पांडेय तथा किशनपुर निवासी सतीश साव उर्फ गोलू को आरोपी बनाया है. जानकारी के अनुसार, हर दिन की तरह बुधवार सुबह पुजारी राजेश पांडेय मंदिर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने देखा कि मंदिर की जाली कटी हुई है और वहां रखी मूर्तियां गायब हैं. इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गयी. सूचना पाकर पुलिस पदाधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. ग्रामीणों ने जितनी मोड़ स्थित मूर्तियांटांड़ के पास से कई लोगों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस सभी से थाना लाकर पूछताछ कर रही है. इस संबंध में थाना प्रभारी अवधेश सिंह ने बताया कि कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. जल्द ही मंदिर चोरी कांड का खुलासा कर लिया जायेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel