[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चतरा डीसी ने की विकास के मुद्दे पर अधिकारियों के साथ बैठक

डीसी ने की विकास के मुद्दे पर अधिकारियों के साथ बैठक

0
डीसी ने की विकास के मुद्दे पर अधिकारियों के साथ बैठक

चतरा. समाहरणालय में सोमवार को उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने राजस्व विभाग समेत प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में जिले के राजस्व से जुड़े कई बिंदुओं पर चर्चा की गयी. इस दौरान मुख्य रूप से दाखिल खारिज, भू-मापी, राजस्व न्यायालय के लंबित मामलों, गैर मजरुआ जमीन का ऑनलाइन सर्वे समेत अन्य बिंदुओं की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने सभी लंबित मामलों को अतिशीघ्र निष्पादन कर लोगों को समय पर न्याय व सुविधा देने का निर्देश दिया. उन्होंने हंटरगंज में 132 केवी ग्रिड के लिये अपयोजित वन भूमि के एवज में क्षतिपूरक वनरोपण के लिए गैर वन भूमि को 15 दिनों के अंदर चिह्नित करने का निर्देश दिया. साथ ही चतरा अंचल के तहत इंडस्ट्रियल पार्क, सोलर पार्क व मंडल कारा निर्माण के लिए चिह्नित भूमि का प्रस्ताव शीघ्र जिला कार्यालय को भेजने का निर्देश दिया. इसके अलावा 54 प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र के लिए चिह्नित भूमि का स्थल निरीक्षण का निर्देश सिविल सर्जन को निर्देश दिया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों से प्रतिवेदन प्राप्त करने को कहा. उपायुक्त ने उपस्थित पदाधिकारियों को सभी योजनाओं व परियोजनाओं से संबंधित प्रस्ताव व रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये. कहा कि जिले में राजस्व प्रबंधन सुचारू रूप से पारदर्शी बनाने के लिए नियमित रूप से समीक्षा की जायेगी. किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. मौके पर एसी अरविंद कुमार, सिमरिया एसडीओ सन्नी राज, डीएलइओ वैभव कुमार सिंह, डीएमओ मनोज टोप्पो व सभी सीओ उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel