[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चतरा झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने पति के साथ मां भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की

झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने पति के साथ मां भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की

0
झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने पति के साथ मां भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की
इटखोरी में मुख्य सचिव अलका तिवारी और उनके पति झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव डीके तिवारी (सफेद शर्ट में). फोटो : प्रभात खबर

CS Alka Tiwari Visits Itkhori Bhadrakali Mandir| इटखोरी (चतरा), विजय शर्मा : झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी अपने पति और झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव डीके तिवारी के साथ शनिवार (12 अप्रैल) को चतरा जिले के इटखोरी स्थित प्रसिद्ध मां भद्रकाली मंदिर पहुंचीं. अलका तिवारी और डीके तिवारी ने मंदिर में पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. उन्होंने मां भद्रकाली के चरणों में शीश झुकाकर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की.

मुख्य सचिव ने पंचमुखी हनुमान, शनिदेव और नंदीदेव के भी किये दर्शन

मां भद्रकाली के दर्शन करने के बाद मुख्य सचिव और पूर्व मुख्य सचिव ने पंचमुखी हनुमान, शनिदेव और नंदीदेव के भी दर्शन किये. इसके बाद सहस्त्रशिवलिंगम का जलाभिषेक किया. भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की अधिकारी अलका और उनके पति ने म्यूजियम भी देखा. म्यूजियम में प्राचीन काल के अवशेष रखे हैं, जिसका अवलोकन किया.

मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य ने दिलायी मंदिर के मास्टर प्लान की याद

मां भद्रकाली मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य सुरेंद्र सिंह ने मुख्य सचिव अलका तिवारी को मंदिर के मास्टर प्लान की याद दिलायी. मुख्य सचिव ने कहा कि इस मामले को वह गंभीरता से लेंगी और पर्यटन सचिव से बात करेंगी. इस अवसर पर चतरा के उपायुक्त ने उन्हें मां भद्रकाली की तस्वीर और कॉपी टेबल बुक भेंट की.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

भद्रकाली मंदिर परिसर में मुख्य सचिव ने किया पौधरोपण

भद्रकाली मंदिर आगमन पर मुख्य सचिव अलका तिवारी को डाक बंगला में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में पौधरोपण किया. इससे पहले डीसी और एसपी ने उनका अभिवादन किया. इस मौके पर डीडीसी अमरेंद्र सिन्हा, सिमरिया एसडीओ सन्नी राज, चतरा एसडीओ जहूर आलम और सीओ सविता सिंह मौजूद थीं.

इसे भी पढ़ें

JSSC ने ये क्या कर दिया? जारी परीक्षा कैलेंडर में भारी ब्लंडर, अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति

झारखंड से जम्मू और चंडीगढ़ का सफर और हुआ आसान, रेलवे ने उठाया ये कदम

Previous article Juice For Glowing Skin: शादी से एक हफ्ते पहले इस ड्रिंक को पीएं और पाएं नेचुरल ग्लो
Next article Box Office Report: जाट से डरी छावा, थियेटर शोज खत्म, विक्की कौशल की फिल्म ने बटोरे इतने करोड़
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel