[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चतरा अपराधियों ने दो अलग-अलग निर्माण स्थलो में की फायरिंग, काम बंद

अपराधियों ने दो अलग-अलग निर्माण स्थलो में की फायरिंग, काम बंद

0
अपराधियों ने दो अलग-अलग निर्माण स्थलो में की फायरिंग, काम बंद

टंडवा. लेवी को लेकर अपराधियों ने सोमवार की रात दो अलग-अलग निर्माण स्थलों पर दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग की. जिसमें खधैया-कबरा पुल में एक फायरिंग व गरवेया पानी टंकी निर्माण स्थल पर दो फायरिंग की गयी है. साथ ही मजदूरों के साथ मारपीट की गयी. घटना के बाद मजदूरों में दहशत का माहौल है. दोनों निर्माण कार्य मंगलवार को बंद रहा. अपराधियों ने टीएसपीसी के कौशल जी से बात कर ही काम शुरू करने की चेतावनी दी है. साथ ही तीन अलग-अलग मोबाइल नंबर लिखा पर्ची छोड़ा है. जानकारी के अनुसार, अलग-अलग बाइक से पांच की संख्या में अपराधी सबसे पहले खधैया-कबरा पुल निर्माण स्थल पर पहुंचे, जहां मजदूरो के साथ मारपीट की. इसके बाद पानी टंकी निर्माण स्थल पहुंच कर मजदूरों के साथ मारपीट की. घायल मजदूरों का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया. सूचना पाकर एसपी सुमित कुमार अग्रवाल दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. पुलिस ने गोली का खोखा बरामद किया है. कई मजदूरों से पूछताछ की जा रही है. एसपी ने कहा कि घटना में शामिल अपराधियों की पहचान की जा रही है. बहुत जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel