[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चतरा चतरा में अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

चतरा में अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

0
चतरा में अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
जानकारी देते एसडीपीओ

दीनबंधू/ धर्मेंद्र की रिपोर्ट

Chatra News: झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया थाना पुलिस ने शुक्रवार की शाम बगरा लावालौंग पथ स्थित गोठाई गांव के पास एक किलो 113 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार तस्करों में लावालौंग थाना क्षेत्र के जलमा गांव के राजू गंझु पिता स्व पच्चू गंझु और रामदेव गंझु पिता कैलाश गंझु शामिल है. वहीं, तस्कर सराराज गंझु भागने में सफल रहा. 

जंगल का फायदा उठाकर भागा एक तस्कर 

पुलिस ने तस्करों के पास से दो ओप्पो कंपनी का मोबाइल जब्त किया है. यह जानकारी एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाउसाहेब ने प्रेस काफ्रेंस कर दी. उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिषेक नैथानी को गुप्त सूचना मिली कि गोठाई के पास बगरा लावालौंग रोड के किनारे जंगल मे कुछ तस्करों द्वारा अवैध रूप से अफीम की खरीद बिक्री की जा रही है. सूचना के अलोक में छापामारी दल का गठन किया गया. टीम जैसे ही सड़क किनारे जंगल के पास पहुंची तो वाहन को देखकर तस्कर भागने लगे. इस दौरान टीम के द्वारा दौड़ाकर दो तस्कर को पकड़ा गया और एक तस्कर जंगल का लाभ उठाकर भागने सफल रहा. 

कमर से बरामद हुआ अफीम का पैकेट 

गिरफ्तार तस्कर राजू गंझु से कड़ी पूछताछ की गई. पूछताछ के दौरान उसके कमर में खोसा हुआ प्लास्टिक के थैला में अफीम बरामद किया गया. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि अफीम की खरीद बिक्री के लिए आए हुए थे. एसडीपीओ ने बताया कि सिमरिया थाना कांड संख्या 99/ 26 के तहत एनडीपीएस एक्ट के मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया. उन्होंने बताया कि फरार तस्कर को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.  

अभियान तेज 

एसडीपीओ ने कहा कि अफीम ब्राउन शुगर का कारोबार करने वालों के खिलाफ लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. साथ ही तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा रहा है. एसडीपी ने कहा कि नशे के सौदागरों को किसी भी सूरत में नही छोड़ा जाएगा. टीम में एसडीपीओ के अलावा सीओ गौरव कुमार राय, थाना प्रभारी सूर्यप्रताप सिंह, पुअनि राजू राणा और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

यह भी पढ़ें: झारखंड में 22,200 राशन दुकानदारों का 13 महीने का कमीशन बकाया, DSO को सरकार ने दिया अल्टीमेटम

यह भी पढ़ें: गढ़वा: ‘PhonePe’ से घूस लेने वाले राजस्व कर्मचारी पर गिरी गाज, वीडियो वायरल होने के बाद हुए सस्पेंड

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel