[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चतरा बचरा में बच्चा चोरी का प्रयास, महिला की बहादुरी से बची जान

बचरा में बच्चा चोरी का प्रयास, महिला की बहादुरी से बची जान

0
बचरा में बच्चा चोरी का प्रयास, महिला की बहादुरी से बची जान
बच्चा चोरों से दो-दो हाथ करने वाली महिला रिंकी देवी (बाएं) और पिता टिकलाल महतो की गोद में बच्चा.

बचरा से सुनील कुमार की रिपोर्ट

Chatra News: झारखंड के चतरा जिले के पिपरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत बचरा 122 कॉलोनी में सोमवार 10 फरवरी की सुबह बच्चा चोरी का प्रयास सामने आया है. घटना सुबह करीब 9.30 बजे की बताई जा रही है. कॉलोनी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला रिंकी देवी की बहादुरी से बच्चे की जान बच सकी.

महिला की हिम्मत से बची मासूम की जान

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कॉलोनी की ही एक महिला रिंकी देवी ने संदिग्ध गतिविधि देखी और तुरंत शोर मचाते हुए बच्चा चोरों का पीछा किया. महिला ने साहस दिखाते हुए बच्चे को चोरों की चंगुल से छुड़ाने में सफलता पाई. इसी दौरान आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए.

प्लास्टिक बोरे में बेहोशी की हालत में मिला बच्चा

ग्रामीणों ने जब पास में पड़े एक प्लास्टिक के बोरे को खोला तो उसमें एक बच्चा बेहोशी की हालत में मिला. बच्चे का मुंह कपड़े से बंधा हुआ था. हालांकि राहत की बात यह रही कि बच्चा सुरक्षित है. ग्रामीणों ने तुरंत बच्चे को बाहर निकालकर होश में लाने की कोशिश की.

तीन पुरुषों के शामिल होने की आशंका

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस घटना में तीन पुरुष शामिल थे. तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए. घटना के बाद ग्रामीणों ने आसपास के जंगलों और साइडिंग क्षेत्र में खोजबीन शुरू कर दी. पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई.

बच्चे की पहचान हुई, पर डर का माहौल कायम

बचाए गए बच्चे की पहचान बुंडू पंचायत के बटुका निवासी टिकलाल महतो के बच्चे के रूप में हुई है. वहीं, खोजबीन के दौरान बचरा साइडिंग के पास करीब तीन वर्ष के एक अज्ञात बच्चे की साफ-सुथरी किड्स स्कूल ड्रेस, पैंट और शर्ट बिखरी हुई हालत में मिली है. इससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है.

इसे भी पढ़ें: पलामू में फर्जी पुलिस बनकर ठगी, पीएचईडी ठेकेदार समेत दो युवकों से उड़ाए सोने के गहने

पुलिस जांच में जुटी, एसएसपी को दी गई सूचना

घटना की जानकारी मिलते ही पिपरवार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उस महिला से पूछताछ शुरू की, जिसने सबसे पहले बच्चा चोरी का प्रयास देखा था. स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए चतरा और रांची के एसएसपी को भी सूचना दी है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और बच्चा चोरों की तलाश जारी है.

इसे भी पढ़ें: हंटरगंज के गायघाट गांव में महिला की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

Previous article ₹10 लाख से कम में 2030 तक कौन-सी कार बेहतर- पेट्रोल, CNG या इलेक्ट्रिक?
Next article यह क्रिकेट की जीत, पाकिस्तान के यू-टर्न के बाद राजीव शुक्ला का बयान
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel