[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चतरा चतरा एयर एंबुलेंस हादसा: 21 दिन बाद जंगल में मिला विमान का दूसरा इंजन

चतरा एयर एंबुलेंस हादसा: 21 दिन बाद जंगल में मिला विमान का दूसरा इंजन

0
चतरा एयर एंबुलेंस हादसा: 21 दिन बाद जंगल में मिला विमान का दूसरा इंजन
चतरा के जंगलों में मिला क्रैश एयर एंबुलेंस का दूसरा इंजन

दीनबंधू/धर्मेंद्र
Chatra: सिमरिया थाना क्षेत्र स्थित कासियातू करमटांड स्थित पत्थर पनिया जंगल में 23 फरवरी को हुए एयर एंबुलेंस हादसे के बाद उसका दूसरा इंजन रविवार को मिला है. महुआ चुनने गई महिलाओं को जंगल में दूसरा इंजन दिखाई दिया और सभी ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. सूचना मिलते ही सिमरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और इंजन को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि यह इंजन दुर्घटना स्थल से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल में मिला है.

23 फरवरी को क्रैश हुआ था एयर एंबुलेंस

23 फरवरी को इसी इलाके में एक एयर एंबुलेंस क्रैश हो गई थी, जिसमें पायलट समेत कुल सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी. हादसे के बाद से ही विमान के कुछ हिस्सों की तलाश की जा रही है. थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि बरामद इंजन को पुलिस ने सुरक्षित कब्जे में ले लिया है और जांच टीम के आने का इंतजार कर रही है. जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि इंजन मिलने से हादसे के कारणों का पता लगाने में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी.

इस विमान में पायलट, मरीज, डॉक्टर, पारामेडिकल स्टाफ और मरीज के परिजन समेत कुल सात लोग सवार थे, जिन सभी की इस भीषण हादसे में मौत हो गई थी. पुलिस और संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं.

ये भी पढ़ें…

1200 साल पुराने हैं रुद्रपुर में मिले शिवलिंग, विश्व धरोहर में होंगे शामिल; प्रभात खबर की खबर का असर

चाईबासा जेल गेट फायरिंग मामले में पलामू से सुजीत सिन्हा गैंग का गुर्गा गिरफ्तार

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel