[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चतरा चंदवा फ्लाई ओवर का काम जल्द होगा शुरू : कालीचरण सिंह

चंदवा फ्लाई ओवर का काम जल्द होगा शुरू : कालीचरण सिंह

0
चंदवा फ्लाई ओवर का काम जल्द होगा शुरू : कालीचरण सिंह

चतरा. सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि चतरा का सांसद होना गर्व की बात है. पहली बार चतरा का सांसद कोई स्थानीय व्यक्ति बना है. उन्होंने कहा कि लोकसभा क्षेत्र में समस्याओं का अंबार है. धीरे-धीरे सभी समस्याओं का समाधान किया जायेगा. सांसद ने कहा कि राज्य परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिल कर चंदवा फ्लाई ओवर नहीं बनने से हो रही समस्या से अवगत कराया. इस पर केंद्रीय मंत्री ने फ्लाई ओवर बनने की अनुमति दे दी है. अगस्त माह से काम शुरू हो जायेगा. इसके साथ बगरा, लावालौंग, पांकी पथ का भी निर्माण शुरू कराया जायेगा. सेंचूरी एरिया में सड़क का निर्माण हजारीबाग नेशनल पार्क की तरह कराया जायेगा. सांसद श्री सिंह चतरा स्थित अपने आवास में एक मुलाकात के दौरान कहा कि लोकसभा क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क से संबंधित जो भी समस्याएं हैं, उसके समाधान के लिए पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है. चतरा-जोरी पथ का रूका हुआ कार्य प्रारंभ हो गया है. शुक्रवार को अपने आवास पर बिजली विभाग के एसडीओ को बुला कर बिजली से जुड़ी समस्या को शीघ्र दूर करने को कहा है. पेयजल संकट दूर किया जायेगा. इसके बाद उन्होंने एसपी से मिल कर गिद्धौर थाना क्षेत्र के ईचाक गांव के ग्रामीण महिलाओं के साथ मारपीट करने वालो के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार करने को कहा. उन्होंने कहा कि नौ जून को दिल्ली में पीएम व अन्य केंद्रीय मंत्रियों के शपथ समारोह में शामिल होने के क्षण को कभी नहीं भूल पाऊंगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel