[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चतरा CBSE 10th Result: चतरा की संचित कुमारी बनी स्कूल टॉपर, 93.80 अंक हासिल

CBSE 10th Result: चतरा की संचित कुमारी बनी स्कूल टॉपर, 93.80 अंक हासिल

0
CBSE 10th Result: चतरा की संचित कुमारी बनी स्कूल टॉपर, 93.80 अंक हासिल
चतरा का जवाहर नवोदय विद्यालय और इनसेट में स्कूल टॉपर संचित कुमारी. फोटो: प्रभात खबर

चतरा से दीनबंधू की रिपोर्ट

CBSE 10th Result: चतरा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रा संचित कुमारी ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 93.80 अंक हासिल कर विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया. उनकी इस उपलब्धि से स्कूल और परिवार में खुशी का माहौल है.

अन्य छात्रों का भी रहा बेहतरीन प्रदर्शन

इस परीक्षा में आराध्या श्री ने 91.80 अंक लाकर दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि सूरज कुमार 90.80 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे. वहीं प्रीति पायल ने 90.40 अंक प्राप्त कर चौथा स्थान पाया और कंगना कुमारी ने 90 अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया.

विद्यालय का रिजल्ट रहा शानदार

विद्यालय के प्राचार्य सुरेंद्र लोखंडे ने बताया कि इस वर्ष कुल 72 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था, जिनमें से 71 छात्र-छात्राएं सफल हुए. इस तरह विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 98.61 प्रतिशत रहा, जो काफी उत्साहजनक है.

शिक्षकों की मेहनत का मिला फल

प्राचार्य ने कहा कि छात्रों की सफलता के पीछे शिक्षकों की कड़ी मेहनत और मार्गदर्शन का अहम योगदान है. उन्होंने सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को इस शानदार परिणाम के लिए बधाई दी.

इसे भी पढ़ें: कमला नेहरू कॉलेज में ‘प्रभात खबर’ का नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने लिया आजीवन नशा न करने का संकल्प

उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. साथ ही छात्रों को आगे भी इसी तरह मेहनत कर उच्च लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया गया. इस सफलता ने न सिर्फ विद्यालय का नाम रोशन किया है, बल्कि जिले में भी शिक्षा के स्तर को नई पहचान दिलाई है.

इसे भी पढ़ें: कभी आकाशवाणी से नागपुरी लोकगीत सुनाते थे नंदराम, आज पेंशन के लिए भटक रहे हैं दर-दर

Previous article कुम्हार समाज की बैठक में एजुटता पर दिया गया बल
Next article महादेवपुर पैक्स चुनाव में 65.45 प्रतिशत पड़े वोट
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel