[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चतरा समर्थकों के साथ वोटों का आकलन करने में जुटे प्रत्याशी

समर्थकों के साथ वोटों का आकलन करने में जुटे प्रत्याशी

0
समर्थकों के साथ वोटों का आकलन करने में जुटे प्रत्याशी

चतरा. कौन बनेगा चतरा का सांसद, इसे लेकर दिनभर चर्चा होती रही. भाजपा व कांग्रेस दोनों अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही है. दोनो पार्टी के प्रत्याशियों के अलावा कार्यकर्ता व समर्थक समीक्षा में जुटे हुए हैं. किस बूथ में किसको कितना वोट मिलेगा, इसका आकलन करते दिखे. कौन विधानसभा क्षेत्र में कौन प्रत्याशी लीड करेगा, इसकी भी समीक्षा करते रहे. चौक-चौराहों पर इस बात की चर्चा जोरों पर हो रही है. भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह जीत का दावा कर रहे हैं, तो कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी भी जीत को लेकर काफी आश्वस्त दिख रहे हैं. 62.96 प्रतिशत मतदान हुआ. दस लाख से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. वोट के आधार पर लोग जीत का आकलन कर रहे हैं. जातीय समीकरण का भी वोट किस तरफ गया, इसकी भी चर्चा होती रही. बता दें कि दोनों प्रत्याशियों के अलावा इस बार चतरा संसदीय सीट के लिए 22 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं. भाजपा व कांग्रेस के अलावा अन्य पार्टी व निर्दलीय प्रत्याशी भी वोट का आकलन में जुटे रहे.

इवीएम जमा करने को लेकर चतरा कॉलेज में लगी रही भीड़

चतरा. मतदान के बाद इवीएम व अन्य सामग्री जमा कराने मतदान कर्मी चतरा कॉलेज पहुंचे. मतदान खत्म होने के बाद साेमवार की शाम से ही इवीएम जमा करने का कार्य किया जा रहा है. मतदान कर्मी रातभर इवीएम जमा करते रहे. पांच विधानसभा क्षेत्र चतरा, सिमरिया, लातेहार, मनिका व पांकी में मतदान करा कर मतदान इवीएम व अन्य सामग्री जमा कराने पहुंचे हैं. बारी-बारी से मतदान कर्मियों ने सामग्री जमा की. इवीएम व अन्य सामग्री जमा करने के बाद मतदान कर्मियों ने राहत की सांस ली. इवीएम जमा करने के बाद घर लौट गये. 24 घंटे से चतरा कॉलेज में इवीएम जमा करने के लिए भीड़ लगी रही. सोमवार की रात व मंगलवार को दिनभर कॉलेज परिसर में बैठ कर मतदान कर्मी अपनी बारी का इंतजार करते रहे. इवीएम स्ट्रांग रूम में जमा किया जा रहा है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रमेश घोलप, एसपी विकास कुमार पांडेय, डीडीसी पवन कुमार मंडल, सीआरपीएफ कमांडेंट मनोज कुमार, सिमरिया एसडीओ सन्नी राज समेत अन्य इवीएम जमा होने का जायजा लेते रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel