[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चतरा स्वर्ण समाज ने पीएम व गृह मंत्री का पुतला दहन किया

स्वर्ण समाज ने पीएम व गृह मंत्री का पुतला दहन किया

0
स्वर्ण समाज ने पीएम व गृह मंत्री का पुतला दहन किया

इटखोरी. कृषि फार्म परिसर में बुधवार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) एक्ट के विरोध में स्वर्ण समाज की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता श्याम प्रसाद सिंह ने की. समाज के बुद्धिजीवियों ने कहा कि पहले से ही देश में स्वर्ण समाज के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट व आरक्षण जैसे कानून लागू हैं. अब केंद्र में बैठी भाजपा सरकार यूजीसी कानून के माध्यम से बच्चों के भविष्य को अंधकार में धकेलने जा रही है. श्याम प्रसाद सिंह ने कहा कि स्वर्ण समाज देश में एक मजबूत और प्रभावशाली वर्ग है. इसी कारण हमारे ऊपर लगातार कानून बनाये जा रहे हैं. गुडन सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार को ऐसे स्वर्ण विरोधी कानूनों को वापस लेना होगा. जब तक यूजीसी व एससी-एसटी कानूनों में न्यायपूर्ण संशोधन नहीं होता, तब तक ऐसे अवसरवादी नेतृत्व और राजनीति का विरोध जरूरी है. विकास सिंह ने कहा कि अपने समाज, अपने बच्चों व अपने स्वाभिमान की रक्षा के लिए स्वर्ण समाज को एकजुट होना होगा. यह लड़ाई अधिकार, भविष्य और आत्मसम्मान की है. टुन्नी सिंह, सुधीर सिंह ने भाजपा के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि कानून वापस नहीं होने की स्थिति में पार्टी को वोट नहीं दिया जायेगा. बैठक के बाद स्वर्ण समाज के लोगों ने इटखोरी बाजार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया. बैठक में मुन्ना सिंह, विकास सिंह, नगीन सिंह, हरि सिंह, कैलाश सिंह, सुरेंद्र सिंह, सच्चू सिन्हा, राकेश सिंह, विनय सिंह, निर्भय पांडेय, रंधीर सिंह, मुन्ना सिंह, शैलेश सिंह, योगेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में स्वर्ण समाज के लोग उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel