[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चतरा मनिका छोड़ सभी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को मिली बढ़त

मनिका छोड़ सभी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को मिली बढ़त

0
मनिका छोड़ सभी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को मिली बढ़त

: भाजपा को सबसे अधिक वोट चतरा विस क्षेत्र में एक लाख 43 हजार 868 वोट मिले दीनबंधु चतरा. चतरा संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह को मनिका विधानसभा क्षेत्र छोड़ कर सभी विधानसभा क्षेत्र में बढ़त मिली हैं. मनिका में भाजपा प्रत्याशी को 70 हजार 459 मत मिले. जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी केएन त्रिपाठी को 72 हजार 45 वोट मिले. इस तरह 1586 वोट से कांग्रेस प्रत्याशी ने लीड किया. भाजपा प्रत्याशी को सबसे अधिक वोट चतरा विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 43 हजार 868 वोट मिले. इसके अलावा सिमरिया में एक लाख 40 हजार 884, पांकी में एक लाख 16 हजार 862, लातेहार में 96 हजार 840 मत प्राप्त हुए. चारों विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने बढ़त हासिल की. कांग्रेस प्रत्याशी को सबसे अधिक मत लातेहार विधानसभा क्षेत्र में 79 हजार 579 मत मिले. इसके अलावा चतरा में 76 हजार 22, मनिका में 72 हजार 45, सिमरिया में 66 हजार 271, पांकी में 54 हजार 193 मत मिले. भाजपा प्रत्याशी को कुल पांच लाख 74 हजार 556 वोट मिले. वहीं कांग्रेस प्रत्याशी को तीन लाख 53 हजार 597 वोट मिले. बता दें कि इस बार चतरा संसदीय सीट के चुनाव मेंं 10 लाख 86 हजार 374 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था. किस प्रत्याशी को कितना मत मिला भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशी के अलावा बसपा के नागमणि को 11 हजार 944, भाकपा के अर्जुन कुमार को 14 हजार 122, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के कर्मलाल उरांव को 4010, राष्ट्रीय जन उत्कर्ष पार्टी के कामदेव डिहो राणा को 2309, झारखंड पार्टी के दर्शन गंझु को 2817, भारतीय जवान किसान पार्टी के दुलेश्वर साव को 2385, आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया के बिमल लकड़ा को 5014, बहुजन मुक्ति पार्टी के महेश बांडो को 3201, भागीदारी पार्टी (पी) लव कुमार पंडित को 2380, लोहित अधिकार पार्टी के संजय कुमार स्नेही को 3216, समता पार्टी के सुमित कुमार यादव को 3516, निर्दलीय मोहम्मद अबुजर खान को 5823, डॉ अभिषेक कुमार सिंह 14106, अमित कुमार को 31991, अर्जुन प्रजापति को 13328, चंदन कुमार को 6582, दीपक कुमार गुप्ता 12566, योगेश कुमार सिंह को 5112, विक्रांत कुमार सिंह 2289, श्रीराम सिंह को 2993 मत मिला. जबकि नोटा को 8511 वोट पड़े.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel