इटखोरी. उत्पाद विभाग में सिपाही बहाली का पेपर लीक होने से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने देर शाम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला जलाया. भाजपा कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे. मौके पर भाजपा के वरीय नेता रामकुमार सिंह, मृत्युंजय सिंह, संजीव मिश्रा, सुधीर राय, निरंजन कुमार सिंह समेत कई कार्यकर्ता थे.