[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चतरा बाइक पेड़ में टकराया, दो की मौत

बाइक पेड़ में टकराया, दो की मौत

0
बाइक पेड़ में टकराया, दो की मौत

गिद्धौर. थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर मोड़ के समीप हुई बाइक दुर्घटना में दो युवक की मौत हो गयी. मृतकों में बारिसाखी मायाडीह गांव निवासी 20 वर्षीय बबलू रविदास (पिता राजेंद्र रविदास) व चतरा सदर थाना क्षेत्र के डहुरी गांव निवासी 18 वर्षीय मुकेश राम (पिता रामवृक्ष राम) के नाम शामिल हैं. परिजनों ने बताया कि मुकेश छठ पूजा में मामा के घर मायाडीह गया हुआ था. बाइक से दोनों युवक दूध व पूजन सामग्री लाने के लिए ब्रह्मपुर से पांडेय महुआ जा रहे थे. इस बीच मवेशी को बचाने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी. हादसे में घायल दोनों युवकों को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से चतरा सदर अस्पताल चतरा पहुंचाया. वहां जांच के बाद चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है. घटना के बाद छठ पर्व की खुशी गम में बदल गया. उस घर में छठ महापर्व नहीं हो पाया.

हादसे में बाइक सवार घायल

हंटरगंज. हंटरगंज-चतरा मुख्य पथ स्थित कॉलेज के समीप शुक्रवार को हुई बाइक दुर्घटना में हीरिंग गांव निवासी पंकज सिंह उर्फ लड्डू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये. ग्रामीणों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार पंकज सिंह बाइक पर सवार होकर डुमरी से हंटरगंज जा रहे थे. इस दौरान हंटरगंज से चतरा की ओर जा रही एक गाड़ी की वजह से अनियंत्रित होकर गिर गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel