[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चतरा नज़ारेथ विद्यालय में कला व शिल्प प्रदर्शनी

नज़ारेथ विद्यालय में कला व शिल्प प्रदर्शनी

0
नज़ारेथ विद्यालय में कला व शिल्प प्रदर्शनी

चतरा. नाजरेथ विद्यालय में बुधवार को कला व शिल्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष अताउर रहमान उर्फ बाबू भाई ने किया. इस मौके पर छात्रों द्वारा बनायी गयी विभिन्न प्रकार की कलाकृतियां जैसे पेंटिंग, हस्तनिर्मित सजावटी वस्तुएं, कागज के मॉडल, मिट्टी के खिलौने व पुनर्चक्रण (रिसाइक्लिंग) से बने आकर्षक उत्पाद प्रदर्शित किये गये. नप अध्यक्ष ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि कला और शिल्प न केवल बच्चों की प्रतिभा को निखारते हैं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा भी देते हैं. प्रदर्शनी में कई अभिभावक उपस्थित थे. प्रधानाचार्य सिस्टर मुक्ता टुडू ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों में नयी सोच व नवाचार की भावना विकसित होती है. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया.

गाजे-बाजे के साथ निकाला मंगला जुलूस

कान्हाचट्टी. रामनवमी का मंगला जुलूस मंगलवार की शाम कान्हाचट्टी बाजार में निकाला गया. जुलूस गाजे बाजे के साथ निकाला गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक जनार्दन पासवान व जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी शामिल हुए. इस दौरान जय श्रीराम, जय हनुमान के जयकारों से क्षेत्र गूंजता रहा. जुलूस में भगवान श्रीराम, बजरंग बली आदि के वेश में कुछ लोग शामिल हुए. जिप उपाध्यक्ष जुलूस में युवाओं के साथ लाठी व तलवार भांजी. मौके पर राकेश केसरी, अनिल केसरी, उप मुखिया बबलू केसरी, सुधीर, दीपक, अमित, पिंटू, प्रमुख इंदु कुमारी, उप प्रमुख सुमन कुमारी, चिरिदीरी के मुखिया घनश्याम पांसी, भजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, कमांडो रजक समेत कई शामिल थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel