[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चतरा नामांकन के बाद गहमागहमी,,जोर पकड़ा जनसंपर्क अभियान

नामांकन के बाद गहमागहमी,,जोर पकड़ा जनसंपर्क अभियान

0
नामांकन के बाद गहमागहमी,,जोर पकड़ा जनसंपर्क अभियान

चतरा. जैसे-जैसे मतदान की तिथि करीब आ रही है, चुनावी गहमागहमी बढ़ती जा रही है. चौक-चौराहों से चाय, पान दुकान में सुबह-शाम सिर्फ चुनाव की ही चर्चा हो रही है. वहीं दूसरी ओर पार्टियों का आरोप-प्रत्यारोप जारी है. कोई किसी को बाहरी, तो कोई अपने को स्थानीय बता रहा है. पार्टियों में अभी भी उठा पठक चल रही है. कार्यकर्ताओं को मनाने का दौर जारी है. इंडिया गठबंधन व एनडीए गठबंधन के कई कार्यकर्ता पार्टी से अलग होकर निर्दलीय को सपोर्ट कर रहे हैं. इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी केएन त्रिपाठी नाराज राजद कार्यकर्ताओं को मनाने में लगे हुए हैं. वहीं एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी कालीचरण सिंह भी नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने में लगे हुए हैं. चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह कम दिख रहा है. नामांकन के बाद प्रत्याशियों ने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है. प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में वोट मांग रहे हैं. लोगो से तरह-तरह के वादे कर रहे हैं. वहीं मतदाता भी अपनी समस्या को खुल कर प्रत्याशियों के समक्ष रख रहे हैं. मतदाताओं का कहना है कि जो उनकी समस्या का समाधान करेगा, उन्हें ही अपना मत देंगे. पूर्व के चुनावों में प्रत्याशियों द्वारा किये गये वादा को पूरा नहीं करने पर मतदाताओं में नाराजगी दिख रही है. वहीं वोट प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा लगातार स्वीप कार्यक्रम के तहत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. रात्रि चौपाल, प्रभात फेरी समेत अन्य माध्यमों से मतदाताओं को मतदान के महत्व को बताया जा रहा है. साथ ही हर हाल में वोट करने की अपील की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel