[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चतरा ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

0
ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

: एक बाइक व एक मोबाइल फोन भी जब्त

सिमरिया. पत्थलगड्डा पुलिस ने चरहेत नावाडीह गांव के पास से 20.40 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर मन्नु कुमार गुप्ता (पिता चतुर्गुण साव) हजारीबाग जिला केरेडारी थाना क्षेत्र के चट्टी बारियातु गांव का रहने वाला है. उसके पास से ब्राउन शुगर के अलावा एक बाइक, एक मोबाइल जब्त किया गया. यह जानकारी एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाउसाहेब ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस काॅन्फ्रेंस कर दी. उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को सूचना मिली थी कि चरहेट-नावाडीह गांव के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना के आधार पर छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी अभियान चला कर उक्त गांव के पास से एक तस्कर को गिरफ्तार किया. उसके पास से ब्राउन शुगर व अन्य सामान जब्त किया गया. इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज गिरफ्तार तस्कर को जेल भेज दिया गया. छापामारी टीम में एसडीपीओ के अलावा पुलिस अवर निरीक्षक राकेश कुमार, एएसआई घनश्याम प्रसाद सिंह व कई जवान शामिल थे.

जाम लगने से साप्ताहिक हाट हुआ प्रभावित

गिद्धौर. प्रखंड मुख्यालय में लगने वाले साप्ताहिक हाट में सोमवार की शाम घंटों सड़क हो गया, जिससे बाजार पहुंचे लोगों के साथ-साथ दुकानदारों को भी परेशान हुई. जाम कोयला लदा वाहनों के परिचालन से लगा. जाम लगने से बाजार प्रभावित हुआ. ग्रामीणों ने अपने स्तर से जाम हटाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए. जाम की सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची और किसी तरह जाम हटाया. बता दें कि ग्रामीण लंबे समय से साप्ताहिक हाट के दिन नो इंट्री लगाने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में जनप्रतिनिधि व पदाधिकारियों के प्रति नाराजगी है. ग्रामीणों ने उपायुक्त से साप्ताहिक हाट के दिन सोमवार को नो इंट्री लगाने की मांग की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel