[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चतरा 80 किलो अफीम का डोडा जब्त, तस्कर फरार

80 किलो अफीम का डोडा जब्त, तस्कर फरार

0
80 किलो अफीम का डोडा जब्त, तस्कर फरार

कार्रवाई. लावालौंग पुलिस ने हरदीपुर गांव के जोरदाग टोला में की छापामारी चतरा. लावालौंग थाना क्षेत्र के हरदीपुर गांव स्थित जोरदाग टोला में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 80 किलो अफीम डोडा बरामद किया है. हालांकि पुलिस की दबिश के दौरान तस्कर और वाहन चालक मौके से फरार होने में सफल रहे. सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस मेंं डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को सूचना मिली थी कि जोरदाग टोला की एक झाड़ी में चंदन यादव (पिता विनोद यादव) द्वारा भारी मात्रा में अफीम डोडा छिपाकर रखा गया है. साथ ही पंजाब से आया एक व्यापारी वाहन में डोडा लोड करवा रहा है. सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जोरदाग टोला में छापामारी की. इस दौरान झाड़ी के पास से 80 किलो अफीम डोडा बरामद किया गया. हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही चालक और तस्कर वाहन लेकर फरार हो गये. डीएसपी ने बताया कि इस मामले में लावालौंग थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. छापामारी दल में लावालौंग थाना प्रभारी चंदन कुमार समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel