[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चतरा मैट्रिक के 17613 व इंटर के 11975 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

मैट्रिक के 17613 व इंटर के 11975 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

0
मैट्रिक के 17613 व इंटर के 11975 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

परीक्षा की तैयारी को लेकर उपायुक्त के साथ बैठक : मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग पर रहेगा प्रतिबंधित चतरा. उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में मैट्रिक व इंटर परीक्षा की तैयारी को लेकर बैठक की. परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने का निर्देश शिक्षा विभाग के पदाधिकारी व केंद्राधीक्षकों को दिया. सभी को आपसी समन्वय बना कर आवश्यक व्यवस्था समय से पूर्व कर लेने को कहा, ताकि परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो. जिले में मैट्रिक के 38 केंद्रों में 17 हजार 613 व इंटर के 28 परीक्षा केंद्रों में 11 हजार 975 परीक्षार्थी शामिल होंगे. इंटर साइंस में 2991, आर्ट्स में 8846 व कॉमर्स में 138 परीक्षार्थी शामिल होंगे. उपायुक्त ने केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा, पेयजल, बेंच-डेस्क, शौचालय व स्वच्छता की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही परीक्षा ड्यूटी में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारी, दंडाधिकारी व कर्मियों को पहचान पत्र के साथ उपस्थित रहने को कहा गया. परीक्षा की निष्पक्षता बनाये रखने के लिए किसी भी परीक्षार्थी का पारिवारिक सदस्य या निकट संबंधी परीक्षा ड्यूटी में तैनात नहीं करने को कहा. साथ ही परीक्षा केंद्रों में मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा. परीक्षा केंद्रों के 500 गज की परिधि में धारा 144 लागू रहेगी. मैट्रिक का तीन से 17 फरवरी तक व इंटरमीडिएट का तीन से 23 फरवरी तक परीक्षाएं चलेंगी. बैठक में एसडीओ जहुर आलम, सिमरिया के प्रभारी एसडीओ महेश्वरी प्रसाद यादव, डीएसपी मुख्यालय अमिता लकड़ा, डीईओ दिनेश कुमार के अलावा सभी केंद्राधीक्षक उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel