चाईबासा. पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय बासाटोंटो में महत्वपूर्ण बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व सांसद गीता कोड़ा और पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और जनसंपर्क के गुर सिखाये. बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि भाजपा त्याग, बलिदान और संघर्ष की नींव पर खड़ी है. उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे समाज सेवा को अपना मुख्य ध्येय बनायें. पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलें. पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचायें. यह प्रशिक्षण अभियान 14 अप्रैल तक चलेगा.