[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चाईबासा Chakradharpur News : लाभुकों तक समय पर राशन पहुंचाना प्राथमिकता

Chakradharpur News : लाभुकों तक समय पर राशन पहुंचाना प्राथमिकता

0
Chakradharpur News : लाभुकों तक समय पर राशन पहुंचाना प्राथमिकता

चक्रधरपुर.

खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के सचिव राजेश शर्मा ने बुधवार को गोइलकेरा प्रखंड का दौरा कर विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण किया. सचिव ने गोइलकेरा हाट के समीप बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत स्थापित आम बिक्री केंद्र तथा प्रखंड परिसर में जेएसएलपीएस द्वारा संचालित बर्तन बैंक का उद्घाटन किया. प्रखंड सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सचिव ने पीडीएस दुकान संचालकों के साथ संवाद किया. कहा कि राज्य में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने और भुखमरी पर प्रभावी नियंत्रण पाने में पीडीएस संचालकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने लाभुकों तक समय पर और पारदर्शी तरीके से राशन पहुंचाने पर बल दिया. कार्यक्रम के दौरान डाकिया योजना के तहत बिरहोर परिवारों के बीच धोती-साड़ी का वितरण किया गया. वहीं स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को टी-शर्ट और छाता भी प्रदान किया गया. इस अवसर पर विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई. सचिव ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित दीदी कैफे, पलाश नोटबुक निर्माण इकाई और बर्तन बैंक जैसी आजीविका गतिविधियों का अवलोकन किया. उन्होंने इन पहलों की सराहना करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का सफल मॉडल बताया.

नशामुक्त जिले का लिया संकल्प

उपायुक्त मनीष कुमार ने बताया कि जिले में “प्रोजेक्ट आहार” के तहत प्रत्येक माह की 6 और 18 तारीख को आहार दिवस मनाकर राशन वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है. कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने पश्चिमी सिंहभूम को नशामुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel