[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चाईबासा Chaibasa News : अनियमितता पर आक्रोश, 25 को सड़क जाम करेंगे ग्रामीण

Chaibasa News : अनियमितता पर आक्रोश, 25 को सड़क जाम करेंगे ग्रामीण

0
Chaibasa News : अनियमितता पर आक्रोश, 25 को सड़क जाम करेंगे ग्रामीण

आनंदपुर. मनोहरपुर के रायकेरा से कोलेबिरा तक बन रही एनएच-320 डी सड़क निर्माण में संवेदक की मनमानी और अनियमितता के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है. शुक्रवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने चाईबासा जाकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी पांच सूत्री मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं, तो 25 फरवरी को आनंदपुर के मोरंग में मुख्य सड़क को अनिश्चितकाल के लिए जाम कर धरना-प्रदर्शन किया जायेगा. ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि सड़क से उड़ती धूल के कारण छात्रों और मरीजों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है. पेयजल और खाद्य सामग्री दूषित हो रही है. सड़क किनारे के दुकानदारों का सामान धूल से बर्बाद हो रहे है. पुलिया के लिए गड्ढे खोदकर छोड़ दिये गये हैं. इससे आये दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं.

ग्रामीणों की पांच प्रमुख मांगें

ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि चक्का जाम तभी टलेगा जब शर्तें पूरी होंगी. सड़क पर दिन में कम से कम तीन बार पानी का छिड़काव हो. सड़क निर्माण के दौरान समुचित रोलिंग हो. अधूरे पुलिया निर्माण कार्य को तत्काल पूरा किया जाये. रायकेरा से डुमिरता तक सड़क का कालीकरण पूरा होने के बाद ही आगे खुदाई होगी. सड़क क्षेत्र में आने वाले चिह्नित पेड़ों की कटाई जल्द हो. 25 फरवरी से सड़क जाम को ऐतिहासिक बनाने के लिए आनंदपुर में ग्रामसभाओं का दौर जारी है. बेड़ाकेंदुदा के मुखिया अनिल नायक, रुंघीकोचा के मुखिया सावन हेम्ब्रोम, सामाजिक कार्यकर्ता सुशील डांग और प्रभुदयाल जोजो ने ग्रामीणों से बड़ी संख्या में जुटने का आह्वान किया है. ज्ञापन की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक चाईबासा, अनुमंडल पदाधिकारी चक्रधरपुर, बीडीओ आनंदपुर, थाना प्रभारी आनंदपुर को भी प्रेषित की गयी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel