[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चाईबासा पुंडुगुटु जंगल में पेड़ से लटका मिला छात्रा का शव, दो दिन से लापता थी

पुंडुगुटु जंगल में पेड़ से लटका मिला छात्रा का शव, दो दिन से लापता थी

0
पुंडुगुटु जंगल में पेड़ से लटका मिला छात्रा का शव, दो दिन से लापता थी

चाईबासा.

पांड्रासाली ओपी क्षेत्र के पुंडुगुटु (कुंबरम) जंगल में शुक्रवार सुबह एक 18 वर्षीय युवती का शव फांसी के फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतका की पहचान गिंडीमुंडी गांव निवासी लोफर तियू की बेटी आशा माई तियू (18) के रूप में हुई है, जो चाईबासा के नगरपालिका बांग्ला आदर्श मध्य विद्यालय की छात्रा थी. शुक्रवार सुबह जब गांव की महिलाएं पत्ता तोड़ने जंगल गयी, तब उन्होंने शव को पेड़ से लटका देखा. परिजनों के मुताबिक, आशा बुधवार सुबह से ही लापता थी. बुधवार को माता-पिता जंगल गये थे और लौटने पर बेटी घर से गायब मिली. काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला था. मृतिका के पिता ने आशंका जतायी है कि बदमाशों ने उनकी बेटी की हत्या करने के बाद साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को जंगल में फंदे से लटका दिया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेज दिया है. ओपी प्रभारी मेघनाथ मंडल ने कहा कि, मामले की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि यह हत्या है या आत्महत्या. परिजनों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel