[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चाईबासा Chaibasa News : लारसन क्लब ने चक्रधरपुर क्रिकेट अकादमी को हराया

Chaibasa News : लारसन क्लब ने चक्रधरपुर क्रिकेट अकादमी को हराया

0
Chaibasa News : लारसन क्लब ने चक्रधरपुर क्रिकेट अकादमी को हराया

चाईबासा.पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ की ओर से एसआर रुंगटा ए-डिवीजन लीग आयोजित की गयी. यहां शुक्रवार को खेले गये मैच में लारसन क्लब चाईबासा ने एक नजदीकी मुकाबले में चक्रधरपुर क्रिकेट अकादमी को 12 रनों से पराजित कर पूरे चार अंक हासिल किये. लारसन क्लब की ये लगातार दूसरी जीत है. आज की जीत के साथ ही आठ अंकों के साथ लारसन क्लब की टीम ग्रुप में पहले स्थान पर पहुंच गयी.जानकारी के अनुसार, चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर आज खेले गये मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लारसन क्लब की टीम 34.5 ओवर में 183 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. बल्लेबाज मयंक पॉल ने आठ चौके व तीन छक्के की सहायता से सर्वाधिक 58 रन बनाये. अन्य बल्लेबाजों में हिमांशु पांडेय व अक्षत पटेल ने 35-35 रनों का योगदान दिया. चक्रधरपुर क्रिकेट अकादमी की ओर से परमजीत सिंह ने 25 रन देकर चार विकेट एवं आशीष कुमार सिंह ने 24 रन देकर तीन हासिल किये.

चक्रधरपुर क्रिकेट अकादमी की टीम 171 रन ही बना पायी

इधर, जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी चक्रधरपुर क्रिकेट अकादमी की टीम पूरे ओवर खेलकर आठ विकेट के नुकसान पर 171 रन ही बना पायी और 12 रनों के अंतर से मैच गवां बैठी. इस टीम की ओर से सुमित शर्मा ने सात चौके की मदद से सर्वाधिक 47 रन बनाये. अन्य बल्लेबाजों में सचिन दूबे ने पांच चौके की सहायता से 33 रन, आशीष कुमार सिंह ने 20 व परमजीत सिंह ने 18 रन बनाये. लारसन क्लब की ओर से आनंद श्रीवास्तव ने 38 रन देकर चार विकेट व विनय यादव ने 19 रन देकर दो विकेट हासिल किये. जबकि मयंक पॉल को एक सफलता हाथ लगी.

आज का मैच:

सेरसा चक्रधरपुर का मुकाबला चक्रधरपुर क्रिकेट अकादमी से.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel