[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चाईबासा Chaibasa News : हादसे से बचने के लिए सड़क सुरक्षा अपनायें : डीआइजी

Chaibasa News : हादसे से बचने के लिए सड़क सुरक्षा अपनायें : डीआइजी

0
Chaibasa News : हादसे से बचने के लिए सड़क सुरक्षा अपनायें : डीआइजी

चाईबासा.जिला मुख्यालय चाईबासा में सड़क सुरक्षा माह- 2025 के अंतर्गत गुरुवार को पोस्ट ऑफिस चौक से सिंहभूम एसोसिएशन ग्राउंड तक रन फॉर रोड सेफ्टी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसका नेतृत्व उपायुक्त कुलदीप चौधरी व पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने संयुक्त रूप से किया.

वहीं, एसोसिएशन ग्राउंड में आयोजित सभा के दौरान कोल्हान पुलिस डीआइजी मनोज रतन चौथे ने कहा कि सड़क सुरक्षा हमारे जीवन का अहम हिस्सा है. कभी-कभी छोटी-छोटी गलतियों के कारण दुर्घटना हो जाती हैं और उस सड़क दुर्घटना में घर के चिराग को खो देते हैं. इसलिए यह आवश्यक है कि हम सभी सड़क सुरक्षा से संबंधित सारी बातों को गंभीरता से लें और पूरे समाज को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें. ताकि कोई परिवार अपने किसी सदस्य को सड़क दुर्घटना में ना खोये.

यातायात नियमों के अनुपालन को दौड़ व नाटक का मंचन

वहीं, कार्यक्रम के दौरान लोगों ने निर्धारित स्थल तक दौड़ लगाते व नुक्कड़ नाटक का मंचन कर सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा का संदेश प्रसारित कर आमजनों को यातायात नियमों का अनुपालन करने के लिए प्रेरित किया. इससे पूर्व सर्वप्रथम जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश एक्का ने कहा सड़क सुरक्षा माह में विभिन्न माध्यमों से लोगो को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है. उपस्थित सभी वरीय पदाधिकारी, जिला स्तरीय पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता सहित अन्य ने सड़क सुरक्षा की शपथ लेते हुए हस्ताक्षर पट्टिका पर हस्ताक्षर भी किया.

नशे में वाहन न चलायें, नियमों का करें पालन : एसपी

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सड़क पर परिवहन करते समय सभी सुरक्षा से संबंधित नियमों का पालन जरूरी है. कभी भी नशे की हालत में वाहन ना चलायें. हमेशा अपने और अपने परिवार का सुरक्षित सफर के लिए यातायात नियमों का पालन करें.

दुर्घटनाओं से बचने को रोड सेफटी जरूरी : डीसी

उपायुक्त ने कहा रन फॉर रोड सेफ्टी के आयोजन का मुख्य उद्देश्य आमजनों के बीच सड़क सुरक्षा के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना है. जब घर से निकलें, तो यातायात नियमों सहित सड़क सुरक्षा अधिनियमों का आवश्यक रूप से पालन करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel