[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चाईबासा Chakradharpur News : जिन विद्यालयों के भवन जर्जर हैं, उन्हें सुरक्षित जगह स्थानांतरित करें

Chakradharpur News : जिन विद्यालयों के भवन जर्जर हैं, उन्हें सुरक्षित जगह स्थानांतरित करें

0
Chakradharpur News : जिन विद्यालयों के भवन जर्जर हैं, उन्हें सुरक्षित जगह स्थानांतरित करें

चक्रधरपुर.

मारवाड़ी प्लस टू उच्च विद्यालय, चक्रधरपुर में शनिवार को शिक्षक-शिक्षिकाओं की कार्यशाला सह मासिक गोष्ठी हुई. अनुमंडल अस्पताल, चक्रधरपुर के चिकित्सा प्रभारी डॉ. अंशुमन शर्मा ने आगामी 15 जून को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सभी बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली चबाकर खिलानी है. उसके बाद पानी पिलाना है. दवा का सेवन खाली पेट में नहीं कराना है. बैठक में कहा गया कि जिन विद्यालयों के भवन जर्जर हैं, वहां शिक्षण कार्य संचालित नहीं किया जाये. ऐसे विद्यालयों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने की प्रक्रिया अपनायें.

15 जून को जन्मोत्सव व तिथि भोज आयोजित होगा

बैठक में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी बलराज कपूर, बीआरसी चक्रधरपुर के रिसोर्स शिक्षक अनिल प्रजापति, देवाशीष रक्षित व अन्य अधिकारियों ने शैक्षणिक व प्रशासनिक विषयों पर आवश्यक निर्देश दिये. अधिकारियों ने बताया कि जून माह में जन्म लेने वाले विद्यार्थियों का 15 जून को विद्यालय स्तर पर जन्मोत्सव कार्यक्रम होगा. इस अवसर पर तिथि भोज का आयोजन होगा. विशेष व्यंजन तैयार कर बच्चों को परोसा जायेगा.

प्रखंड के 2,263 विद्यार्थियों को मिलेगा साइकिल

चक्रधरपुर प्रखंड से 2,263 विद्यार्थियों को साइकिल देने का प्रस्ताव भेजा गया है. जिन विद्यालयों ने अबतक आठवीं के विद्यार्थियों की साइकिल संबंधी रिपोर्ट उपलब्ध नहीं करायी है, उन्हें शीघ्र रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया गया.

सभी विद्यार्थियों की आपार आइडी बनायें

वहीं, जी गुरुजी एप में सभी विद्यार्थियों का पंजीकरण अनिवार्य करने, प्रतिदिन विद्यार्थियों व शिक्षकों की उपस्थिति विद्यावाहिनी पोर्टल पर दर्ज करने तथा सभी बच्चों की अपार आइडी बनाने पर जोर दिया गया. अधिकारियों ने बताया कि प्रखंड में 6,738 विद्यार्थियों की अपार आइडी बनाने का लक्ष्य है. अब तक अपेक्षित संख्या में आइडी तैयार नहीं हो सकी है. शेष विद्यार्थियों की आइडी जल्द बनाने का निर्देश दिया गया.

यू-डाइस प्लस पोर्टल पर सभी विद्यार्थियों का नामांकन सुनिश्चित करने, ई-कल्याण छात्रवृत्ति योजना से पात्र विद्यार्थियों के आवेदन शत-प्रतिशत जमा कराने व एक पेड़ मां और बेटी के नाम अभियान से विद्यालय परिसरों में पौधरोपण का निर्देश दिया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel