[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चाईबासा Chaibasa News : नोवामुंडी डिग्री कॉलेज की अस्सिटेंट प्रोफेसर को हाइवा ने कुचला, मौत

Chaibasa News : नोवामुंडी डिग्री कॉलेज की अस्सिटेंट प्रोफेसर को हाइवा ने कुचला, मौत

0
Chaibasa News : नोवामुंडी डिग्री कॉलेज की अस्सिटेंट प्रोफेसर को हाइवा ने कुचला, मौत

नोवामुंडी. नोवामुंडी में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में नोवामुंडी डिग्री कॉलेज की अंग्रेजी विभाग की अस्सिटेंट प्रोफेसर प्रतिभा टीकाराम सौमकुंवर (44) की मौके पर ही मौत हो गयी. वह टाटा स्टील फाउंडेशन नोवामुंडी के डिविजनल चीफ तुलसीदास गणवीर की पत्नी थीं. जानकारी के अनुसार, रोज की तरह वह शुक्रवार को कॉलेज से टॉप कैंप स्थित अपने क्वार्टर (फ्लैट 51/52) लौट रही थीं. दोपहर करीब 1:30 बजे नोवामुंडी कॉलेज से मेन चौक के बीच टेलीफोन कार्यालय मार्ग पर तेज रफ्तार हाइवा ने उनकी स्कूटी को अपनी चपेट में लेकर बुरी तरह कुचल दिया. हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया.

लोगों ने किया पीछा, पुलिस जांच में जुटी:

घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने हाइवा चालक का पीछा भी किया, लेकिन वह चकमा देकर भागने में सफल रहा. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. टाटा स्टील की एम्बुलेंस से घायल प्रतिभा को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया गया. पुलिस फरार चालक और वाहन की तलाश में छापेमारी कर रही है.

कॉलेज में शोक की लहर, उठे सड़क सुरक्षा के सवाल:

नोवामुंडी डिग्री कॉलेज के प्राध्यापकों और छात्र-छात्राओं ने इसे अपूरणीय क्षति बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. यह दुर्घटना क्षेत्र में तेज रफ्तार और भारी वाहनों की लापरवाही पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़ा करती है. ग्रामीणों ने दोषी चालक की तत्काल गिरफ्तारी और सड़क सुरक्षा के लिए ठोस उपाय करने की मांग की है.

बेटे की परीक्षा के बीच टूटा परिवार पर दुख का पहाड़

पड़ोसियों ने बताया कि दोपहर में एक कोरियर कर्मी पार्सल देने आया था. उस समय प्रतिभा से मोबाइल पर बात हुई थी. उन्होंने पड़ोसी से पार्सल ले लेने को कहा और अपने बेटे का ध्यान रखने का अनुरोध किया, क्योंकि उसकी वार्षिक परीक्षा चल रही है. उनका बेटा कबीर तुलसीदास गणवीर, जो नोवामुंडी सेंट मेरी विद्यालय में कक्षा 3 का छात्र है, इस हादसे से गहरे सदमे में है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel