[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चाईबासा Chaibasa News : एफएससीए हिंदू वारियर और मॉर्निंग वॉकर्स बने विजेता

Chaibasa News : एफएससीए हिंदू वारियर और मॉर्निंग वॉकर्स बने विजेता

0
Chaibasa News : एफएससीए हिंदू वारियर और मॉर्निंग वॉकर्स बने विजेता

चक्रधरपुर. प्ले फॉर पीस एंड प्रोग्रेस (पीपीपी) क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का समापन सोमवार को रेलवे इंटर स्कूल मैदान, चक्रधरपुर में फाइनल मुकाबलों के साथ हुआ. प्रतियोगिता के दो अलग-अलग समूहों में खेले गये फाइनल मैचों में एफएससीए हिंदू वाॅरियर और मॉर्निंग वॉकर्स की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया.

रेगुलर ग्रुप फाइनल : एफएससीए हिंदू वारियर का एकतरफा दबदबा

रेगुलर ग्रुप के फाइनल मुकाबले में एफएससीए हिंदू वाॅरियर और वरदान क्लब आमने-सामने थे. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एफएससीए हिंदू वाॅरियर ने निर्धारित छह ओवरों में 110 रन बनाए. जवाब में वरदान क्लब की टीम एफएससीए के सटीक गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और मात्र 36 रन पर ऑलआउट हो गयी. एफएससीए हिंदू वाॅरियर ने 74 रनों से जीत दर्ज कर रेगुलर ग्रुप का खिताब अपने नाम किया.

सीनियर ग्रुप फाइनल : मॉर्निंग वॉकर्स की शानदार जीत

सीनियर ग्रुप का फाइनल मुकाबला मॉर्निंग वॉकर्स एकादश और सीआरपीएफ 60 बटालियन के बीच खेला गया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मॉर्निंग वॉकर्स ने छह ओवरों में 97 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए सीआरपीएफ 60 बटालियन की टीम ने संघर्ष तो किया, लेकिन 82 रन ही बना सकी और 15 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इस जीत के साथ मॉर्निंग वॉकर्स ने सीनियर ग्रुप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया.

बेहतर प्रदर्शन करने वाले हुए सम्मानित:

प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द फाइनल और मैन ऑफ द टूर्नामेंट जैसे पुरस्कारों से सम्मानित किया गया. रेगुलर ग्रुप में सुभोदीप मुखर्जी को मैन ऑफ द टूर्नामेंट, अजय प्रधान को बेस्ट बल्लेबाज और अनुज उरांव को बेस्ट फील्डर चुना गया. वहीं सीनियर ग्रुप में मॉर्निंग वॉकर्स के आदर्श को मैन ऑफ द फाइनल व मैन ऑफ द टूर्नामेंट, सीआरपीएफ के आकाश को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, रोहित को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और राजेश गोप को बेस्ट फील्डर घोषित किया गया. सभी विजेताओं को ट्रॉफी के साथ नकद पुरस्कार भी दिये गए.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel