[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चाईबासा Chaibasa News : शिक्षकों को ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य : बीइइओ

Chaibasa News : शिक्षकों को ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य : बीइइओ

0
Chaibasa News : शिक्षकों को ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य : बीइइओ

चक्रधरपुर.

मारवाड़ी प्लस टू उच्च विद्यालय चक्रधरपुर में प्रारंभिक एवं उच्च विद्यालयों के शिक्षकों की गुरु गोष्ठी हुई. इसकी अध्यक्षता बीइइओ रंजना पांडे ने की. मौके पर रंजना पांडे ने कहा कि चक्रधरपुर प्रखंड शैक्षणिक दृष्टि से उत्कृष्ट है. किंतु हाल के दिनों में शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति में कमी देखी जा रही है. उन्होंने सभी शिक्षकों को निर्देश दिया कि प्रतिदिन ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य है. साथ ही मध्याह्न भोजन का एसएमएस प्रतिदिन भेजना सुनिश्चित करें. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अवकाश का आवेदन ऑनलाइन ही स्वीकृत होगा. महिला शिक्षिकाओं को निर्देश दिया कि विशेष अवकाश लेने में विभागीय आदेशों का पालन करें.

श्रीमती पांडे ने कहा कि बच्चों को ड्रेस वितरण के समय विभागीय दिशा-निर्देशों का पालन करें. सभी विद्यालयों में किचन गार्डन विकसित करें. एमडीएम चावल को सुरक्षित ढंग से रखें. इस अवसर पर बीपीओ पवन सिंह व बलराज कपूर ने बताया कि चक्रधरपुर प्रखंड के 224 विद्यालयों में 17 विद्यालयों ने अभी तक ई-कल्याण पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है. इसे शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया है. कार्यक्रम में अनिल प्रजापति, देवाशीष रक्षित, संतोष चक्रवर्ती सहित चक्रधरपुर प्रखंड के सभी विद्यालयों के प्रधान शिक्षक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel