[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चाईबासा Chaibasa: मध्य विद्यालय नोवामुंडी बाजार के शिक्षक की बेटी बनी टाटा डीएवी स्कूल की साइंस टॉपर

Chaibasa: मध्य विद्यालय नोवामुंडी बाजार के शिक्षक की बेटी बनी टाटा डीएवी स्कूल की साइंस टॉपर

0
Chaibasa: मध्य विद्यालय नोवामुंडी बाजार के शिक्षक की बेटी बनी टाटा डीएवी स्कूल की साइंस टॉपर
अपने माता-पिता के साथ स्कूल टॉपर बसमा कौसर

सुबोध मिश्रा
Chaibasa: सीबीएसई द्वारा घोषित 12वीं बोर्ड परीक्षा में टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल की प्रतिभाशाली छात्रा बसमा कौसर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 96.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर साइंस संकाय में स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है. वर्तमान में उनका परिवार जगन्नाथपुर के मौला नगर में रहता है. बसमा की इस ऐतिहासिक सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है. बसमा कौसर, मध्य विद्यालय नोवामुंडी बाजार के शिक्षक मोहम्मद अबूबकर की बेटी है. उनकी इस उपलब्धि ने न केवल परिवार बल्कि पूरे समाज का मान बढ़ाया है.

बिना ट्यूशन 10 घंटे पढ़ाई की

मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया. सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने बिना किसी ट्यूशन के प्रतिदिन लगभग 10 घंटे पढ़ाई कर यह सफलता प्राप्त की.
विषयवार शानदार प्रदर्शन
अंग्रेजी – 95 अंक
गणित – 78 अंक
भौतिक विज्ञान – 89 अंक
रसायन विज्ञान – 100 अंक
जीव विज्ञान – 99 अंक
शारीरिक शिक्षा – 98 अंक

शिक्षा से जुड़ा हुआ संस्कारी है पूरा परिवार

बसमा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं स्कूल के शिक्षकों को दिया. उन्होंने कहा कि परिवार और शिक्षकों का मार्गदर्शन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत रहा. बसमा की बड़ी बहन तस्कीन कौसर ने कोलकाता की इंटरनेशनल एडवांस यूनिवर्सिटी से बायोकेमिस्ट्री में पीजी किया है और वर्तमान में रांची में रह रही हैं. वहीं दूसरी बहन अलीना कौसर सेंट जेवियर कॉलेज, रांची से केमिस्ट्री में पीजी कर रही हैं. परिवार का शैक्षणिक माहौल हमेशा से बसमा के लिए प्रेरणास्रोत रहा है.

डॉक्टर बनने का सपना

बसमा कौसर ने बताया कि उनका सपना आगे चलकर डॉक्टर बनना है. उन्होंने कहा कि भौतिक विज्ञान की परीक्षा के दौरान तबीयत खराब होने के कारण उम्मीद के अनुरूप अंक नहीं आ सके, नहीं तो उनका प्रतिशत और अधिक हो सकता था. इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और पूरी लगन से परीक्षा दी. बसमा ने अपने जूनियर बच्चों को संदेश देते हुए कहा कि मेहनत करने से हर मुश्किल आसान हो जाती है. इसलिए मन लगाकर पढ़ाई करें, शिक्षकों और माता-पिता का सम्मान करें. सफलता जरूर मिलेगी.

ये भी पढ़ें…

Chaibasa: ठेका मजदूरों के आंदोलन के बाद सेल प्रबंधन झुका, काम पर लौटे सभी मजदूर

Chaibasa: गुवा सेल माइंस आंदोलन खत्म, मधु कोड़ा की पहल पर बनी सहमति

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel