[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चाईबासा Chaibasa News : रक्तदान को आगे आयें युवा: सिंकु

Chaibasa News : रक्तदान को आगे आयें युवा: सिंकु

0
Chaibasa News : रक्तदान को आगे आयें युवा: सिंकु

जगन्नाथपुर.

अखिल भारतीय मूल निवासी अनुसूचित जाति संघ एवं युवा एकता संघ, डांगुवापोसी के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को रेलवे इंस्टीट्यूट परिसर में रक्तदान शिविर व निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु व विशिष्ट अतिथि आरपीएफ थाना प्रभारी विजेंद्र कुमार ने फीता काटकर किया. विधायक ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं. उन्होंने कहा कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है, इसलिए आपका दिया गया एक यूनिट रक्त भी किसी को जीवन दे सकता है. उन्होंने युवाओं से रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया. विशिष्ट अतिथि विजेंद्र कुमार (आरपीएफ प्रभारी) ने संस्था के इस कार्य की प्रशंसा करते हुए इसे मानवता की सच्ची सेवा बताया. शिविर में रक्त सेवा संस्था के संस्थापक संतोष पंडा ने स्वयं रक्तदान कर युवाओं का उत्साहवर्धन किया. आयोजक सूरज मुखी ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन स्थिति में मरीजों को रक्त उपलब्ध कराना है. शिविर में सदर अस्पताल चाईबासा, संजीव नेत्रालय और जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मेडिकल टीमों ने अपनी सेवाएं दीं. इस दौरान कुल 40 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया. सभी रक्तदाताओं को अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. शिविर को सफल बनाने में परिता हेंब्रम, रविंद्र कुमार, ओमकार गौतम, मनोज गुप्ता, मेरी सिंह, रवि शंकर गोप, रिंकी लोहर, सपना लोहर, जयंत कुमार, सम्पति टुटी, विवेक कुमार आदि मौजूद थे.

महिला समूह का शराब के खिलाफ पैदल मार्च

मझगांव. पश्चिम सिंहभूम के कुमारडुंगी में बुधवार को महिला समूहों ने अवैध महुआ शराब के कारोबार के विरुद्ध जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. महिलाओं ने पैदल मार्च निकालकर कुमारडुंगी थाना में दारू विक्रेताओं के खिलाफ लिखित आवेदन सौंपा. आवेदन में छोटा रायखमन गांव के कई घरों में अवैध महुआ दारू का धंधा चल रहा है. इससे अपराध बढ़ रहे हैं. गांव के युवा व स्कूली बच्चे नशे की चपेट में आ रहे हैं, जिससे शिक्षा प्रभावित हो रही है. पुरुष व बुजुर्ग नशे में अकसर घरों की महिलाओं व बच्चों पर अत्याचार करते हैं. महिलाओं ने बताया कि पूर्व में भी शिकायत की गयी थी, पर कार्रवाई नही हुई. अब स्थानीय प्रशासन गांव क्षेत्र में दारू महुआ पर प्रतिबंध नहीं लगता है तो हम सभी प्रखंड क्षेत्र के महिला समूह मिलकर थाना परिसर का घेराव करेंगे. एसपी व डीसी को भी आवेदन लिखकर मामले पर कार्रवाई की मांग करेंगे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel