[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चाईबासा Chaibasa News : सेमीफाइनल में पहुंचा कल्याण मंच बुढ़ीगोड़ा

Chaibasa News : सेमीफाइनल में पहुंचा कल्याण मंच बुढ़ीगोड़ा

0
Chaibasa News : सेमीफाइनल में पहुंचा कल्याण मंच बुढ़ीगोड़ा

चक्रधरपुर. चक्रधरपुर प्रखंड के बुढ़ीगोड़ा मैदान में कल्याण मंच द्वारा आयोजित सात दिवसीय लखटकिया फुटबॉल सह खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन रविवार को ग्रुप सी टीमों के बीच मैच खेला गया. इसमें आयोजन समिति कल्याण मंच बुढ़ीगोड़ा की टीम पेनाल्टी शूटआउट में जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच गयी. तीसरे दिन रविवार को प्रथम राउंड में कल्याण मंच बुढ़ीगोड़ा, भोले भोले बम निश्चिंतपुर, आर्मी फुटबॉल क्लब नंदपुर, गो-गो दीदी फुटबॉल क्लब, काला पत्थर फुटबॉल क्लब, शारदा फुटबॉल अकेडमी, डायमंड फुटबॉल क्लब चाईबासा, सरजम हकम उपरुम होनको फुटबॉल क्लब, सेकंड राउंड में कल्याण मंच बुढ़ीगोड़ा, आर्मी फुटबॉल क्लब नंदपुर, काला पत्थर फुटबॉल क्लब, शारदा फुटबॉल अकेडमी, डायमंड फुटबॉल क्लब, तीसरे राउंड में कल्याण मंच बुढ़ीगोड़ा, आर्मी फुटबॉल क्लब, डायमंड फुटबॉल क्लब, शारदा फुटबॉल अकाडैमी, चौथे राउंड में कल्याण मंच बुढ़ीगोड़ा की टीम विजेता बनी. 26 दिसंबर को सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबला होगा. इसके साथ ही 40 प्लस पुरुष वर्ग में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा.

फुटबॉल की विजेता टीम को मिलेगा दो लाख रुपये

कल्याण मंच बुढ़ीगोड़ा के अध्यक्ष सूरज खंडाइत ने कहा कि 23 दिसंबर को ग्रुप डी टीमों के मैच होंगे, जबकि 24 दिसंबर को रेस्ट होगा. वहीं 25 दिसंबर क्रिसमस के अवसर पर युवाओं के बीच खेलकूद प्रतियोगिता होगी. इसमें युवाओं की दौड़, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, बच्चों की दौड़ अंडर 12, बच्चों की दौड़ अंडर 14, बच्चियों की दौड़ अंडर 12 एवं 14, बड़ी लड़कियों की दौड़, महिलाओं का चप्पल रेस तथा महिलाओं के लिए ब्यूटी क्वीन साड़ी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी. साथ ही आदिवासी डांस प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा. वहीं समिति के सचिव सुरेश पान कहा कि फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता टीम को 2 लाख नकद इनाम दिया जाएगा, जबकि उपविजेता टीम को 1 लाख 30 हजार, तृतीय विजेता को 55 हजार, चतुर्थ विजेता को 55 हजार, पांचवां से आठवां विजेता को 25-25 हजार रुपये नकद इनाम दिया जाएगा. जबकि मैन ऑफ द सीरीज पांच हजार, बेस्ट गोलकीपर को 3 हजार तथा बेस्ट स्कोरर को 3 हजार रुपये इनाम देकर पुरस्कृत किया जाएगा. मौके पर समाजसेवी सदानंद होता, अध्यक्ष रान्दो खंडाईत, सोनाराम कोंडाकेल, रतन बोदरा, मदन तांती, विमल खंडाईत, राईफल बोदरा, रामलाल बोदरा, कोषाध्यक्ष अमृत बोदरा, सालुका कोंडाकेल आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel