[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चाईबासा Chaibasa News : गांव गये रेलकर्मी के क्वार्टर से ~3.50 लाख के जेवर की चोरी

Chaibasa News : गांव गये रेलकर्मी के क्वार्टर से ~3.50 लाख के जेवर की चोरी

0
Chaibasa News : गांव गये रेलकर्मी के क्वार्टर से ~3.50 लाख के जेवर की चोरी

चक्रधरपुर. चक्रधरपुर रेल मंडल के डांगुवापोसी में रेलकर्मी पिंटू दास के क्वार्टर को निशाना बनाकर चोरों ने चोरी की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर करीब साढ़े तीन लाख रुपये के सोने के जेवरात और अन्य सामानों पर हाथ साफ कर दिया. इस घटना के बाद से रेल कॉलोनी के निवासियों में भय का माहौल है.

गांव से लौटने पर रेलकर्मी को चोरी का पता चला

जानकारी के अनुसार रेलकर्मी पिंटू दास अपने क्वार्टर में ताला लगाकर अपने गांव गये थे. गुरुवार को जब वह गांव से वापस लौटे, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गयी. क्वार्टर का मुख्य ताला टूटा हुआ था और घर के अंदर अलमारी का सारा सामान बिखरा पड़ा था. जांच करने पर पता चला कि घर में रखे साढ़े तीन लाख मूल्य के सोने के जेवरात और एक एलसीडी टीवी गायब है.

रेलकर्मियों ने पुलिस की गश्त बढ़ाने की मांग की

घटना की सूचना तुरंत डांगुवापोसी राजकीय रेल पुलिस और नोवामुंडी पुलिस को दी गई. सूचना पाकर जीआरपी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया. रेलकर्मी के बयान पर जीआरपी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस संदिग्धों की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में छानबीन कर रही है. स्थानीय रेलकर्मियों का कहना है कि रेलवे कॉलोनियों में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाई जानी चाहिए. रेलकर्मियों ने बताया कि कॉलोनी में अक्सर चोरी की आशंका बनी रहती है. पुलिस गश्ती में तेजी लाने की जरूरत है.

वरीयता सूची की विसंगतियों को दूर करे रेलवे : यूनियन

चक्रधरपुर. रेल मंडल के ट्रैकमेंटेनरों की समस्याओं को लेकर ऑल इंडिया रेलवे ट्रैकमेंनटेनर यूनियन ने गुरुवार को चक्रधरपुर रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी (सीनियर डीपीओ) डॉ ऋषभ सिंहा से मुलाकात की. यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चांद मोहम्मद के नेतृत्व में सौंपे गए चार सूत्री मांग पत्र के जरिए रेलखंडों में कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया. मौंगों में ट्रैकमेंटेनरों की वरीयता सूची में व्याप्त विसंगतियों को तत्काल दूर किया जाए, मंडल में ट्रैकमेंटेनरों के रिक्त पड़े सभी पदों को जल्द भरा जाए ताकि कार्य का बोझ कम हो सके. सभी पात्र ट्रैकमेंटेनरों को एमएसीपी का समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए, कर्मचारियों को मिलने वाले साइकिल भत्ते का यथाशीघ्र भुगतान किया जाए.सीनियर डीपीओ डॉ ऋषभ सिन्हा ने यूनियन की मांगों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का आश्वासन दिया. उन्होंने यकीन दिलाया कि कर्मचारियों की समस्याओं को दूर करने के लिए विभाग प्रतिबद्ध है. यूनियन ने वरिष्ठ मंडल अभियंता आरपी मीणा को भी इन समस्याओं से अवगत कराया. इस मौके पर चांद मोहम्मद, निर्मल जाना और पीएस पलोधी भी मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel