[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चाईबासा Chaibasa News : फाइनल में नीचे टोली को हराकर बासाटोली विजेता

Chaibasa News : फाइनल में नीचे टोली को हराकर बासाटोली विजेता

0
Chaibasa News : फाइनल में नीचे टोली को हराकर बासाटोली विजेता

चाईबासा. कमारहातु में होली पर बुधवार को नशामुक्ति, प्रेम और एकजुटता का संदेश के साथ त्रिकोणीय मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. क्रिकेट मैच कमारहातु के ऊपर टोली, नीचे टोली और बासाटोली के बीच खेली गयी. पहला मैच ऊपर टोली और बासाटोली के बीच खेली गयी. जिसमें बासाटोली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 112 रन बनाये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऊपर टोली की टीम 68 रन पर आउट हो गयी. इसके बाद विजेता टीम ऊपर टोली का मुकाबला नीचे टोली से हुआ. इसमें ऊपर टोली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 72 रन बनाये. जिसे नीचे टोली की टीम ने 9 ओवर में हासिल कर मैच जीत लिया. फाइनल मैच नीचे टोली और बासाटोली के बीच खेली गयी. इसमें बासाटोली ने निर्धारित 12 ओवरों में 143 रन बनाकर मैच जीत लिया. जबकि नीचे टोली मात्र 86 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. बासाटोली से फ्रांसिस देवगम और साऊ देवगम ने अर्धशतक पारी खेल कर टीम को चैंपियन बनाया. फाइनल मैच में फ्रांसिस देवगम को मैन ऑफ द मैच से पुरस्कार प्रदान किया गया. मौके पर सीआइएसएफ के पूर्व इंस्पेक्टर सोनाराम देवगम, वरीय वैज्ञानिक सहायक भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र ट्रांबे मुंबई पाइकिराय देवगम, अधिवक्ता सोमय देवगम, मसकल फाउंडेशन के अध्यक्ष सुरजा देवगम, सचिव तुराम देवगम, पंचायत समिति सदस्य दीनबंधु देवगम आदि शामिल थे.

विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल आवश्यक : डॉ मनोज

चाईबासा. एस्टीम पब्लिक स्कूल में लड़कों के लिए इंटर-हाउस बास्केटबॉल व लड़कियों के लिए कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मैच कराया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के चेयरमैन डॉ मनोज कुमार झा व विद्यालय के प्राचार्य टी कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. बास्केटबॉल का फाइनल मुकाबला दामोदर हाउस व यमुना हाउस के बीच खेला गया. दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन दामोदर हाउस ने बेहतर तालमेल और रणनीति के बल पर विजेता बनी. वहीं कबड्डी का फाइनल मैच गंगा हाउस और स्वर्णरेखा हाउस के बीच हुआ. जिसमें गंगा हाउस की लड़कियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्णरेखा हाउस को हराकर विजेता बनी. मुख्य अतिथि डॉ मनोज कुमार झा ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel