[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चाईबासा Chaibasa News : सजग निवेशक को अपने अधिकार के प्रति जागरूक रहना जरूरी : गुंजन

Chaibasa News : सजग निवेशक को अपने अधिकार के प्रति जागरूक रहना जरूरी : गुंजन

0
Chaibasa News : सजग निवेशक को अपने अधिकार के प्रति जागरूक रहना जरूरी : गुंजन

चाईबासा. कोल्हान विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग में मंगलवार को इंवेस्टर प्रोटेक्शन फंड के सहयोग से क्षेत्रीय निवेशक जागरुकता सम्मेलन का आयोजन हुआ. इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों को वित्तीय रूप से साक्षर बनाना और उन्हें शेयर बाजार व सुरक्षित निवेश की बारीकियों से अवगत कराना रहा. मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के वित्त पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार सिंह रहे. भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी), कोलकाता की असिस्टेंट जनरल मैनेजर गुंजन बिरुली ने निवेशकों के हितों की सुरक्षा पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि एक सजग निवेशक को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए. उन्होंने निवेश के दौरान जोखिम मूल्यांकन और पोर्टफोलियो के विविधीकरण जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर तकनीकी जानकारी साझा की.

सेंसेक्स और ट्रेडिंग की प्रणाली बतायी :

बीएसई लिमिटेड, रांची के जूनियर मैनेजर राजीव दास ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की कार्यप्रणाली को समझाया. उन्होंने सेंसेक्स, कंपनियों की लिस्टिंग प्रक्रिया और आधुनिक ट्रेडिंग तंत्र के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बाजार की गतिशीलता को समझकर ही बेहतर रिटर्न प्राप्त किया जा सकता है.

वित्तीय साक्षरता समय की मांग :

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ. अंजिला गुप्ता ने पहल की सराहना करते हुए कहा कि आज के दौर में वित्तीय साक्षरता अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने की बात कही, ताकि युवा पीढ़ी आर्थिक रूप से सशक्त बन सके. संगोष्ठी में वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. रणविजय कुमार, भवानी मोदी, पूजा कुमारी सहित जीसी जैन कॉमर्स कॉलेज, घाटशिला कॉलेज और जैन कॉलेज के शिक्षक उपस्थित थे. इसके अलावा भूविज्ञान विभाग के डॉ. श्रीमंत राय, डॉ. तनुजा, डॉ. जया जैकलिन और जन सूचना पदाधिकारी डॉ. मीनाक्षी मुंडा ने भी शिरकत की.

महिला कॉलेज चाईबासा में धूमधाम से मना मागे पर्व

चाईबासा. महिला कॉलेज, चाईबासा के बीएड विभाग में मंगलवार को मागे मिलन का आयोजन किया गया. आयोजन बीएड मल्टीपरपस हॉल में हुआ. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्या डॉ. प्रीतिबाला सिन्हा शामिल हुईं. विभाग के सभी विभागाध्यक्ष मोबरक करीम हाशमी, डॉ. ओनिमा मानकी, डॉ. अर्पित सुमन टोप्पो, डॉ. बबीता कुमारी, प्रीति देवगम, शीला सामद, डॉ. राजीव लोचन नामता, डॉ. ललिता सुंडी, डॉ. दीपिका कुमारी, डॉ. पुष्पा कुमारी आदि शामिल थे. वहीं सेमेस्टर वन, सेमेस्टर टू व सेमेस्टर फोर की सभी छात्राएं उपस्थित रहीं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel