चाईबासा. उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने गुरुवार को जिला ग्रामीण विकास शाखा सभागार में पंचायती राज और मनरेगा योजनाओं की समीक्षा की. बैठक में विकास कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए डीडीसी ने कड़े निर्देश जारी किये. डीडीसी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि 15वें वित्त आयोग के तहत पंचायतों में हुए व्यय का ऑडिट 26 फरवरी तक अनिवार्य रूप से पूरा करा लें.