[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चाईबासा Chaibasa News : सभी पंचायतों में 100 दिन रोजगार का सृजन करें बीडीओ

Chaibasa News : सभी पंचायतों में 100 दिन रोजगार का सृजन करें बीडीओ

0
Chaibasa News : सभी पंचायतों में 100 दिन रोजगार का सृजन करें बीडीओ

चाईबासा.समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त कुलदीप चौधरी की अध्यक्षता में मनरेगा और आवास योजना अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा बैठक की गयी. जिसमें उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा, सहायक समाहर्ता अर्नव मिश्रा आदि मौजूद थे. इस दौरान बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना, अभिसरण से आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण आदि के तहत क्रियान्वित योजनाओं से संबंधित प्रतिवेदन का भी जायजा लिया गया. उपायुक्त द्वारा उपस्थित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को मनरेगा योजना के तहत सभी पंचायत में प्रतिदिन 100 मानव दिवस का सृजन, सभी राजस्व गांव में कम से कम 05 योजनाओं का क्रियान्वयन प्रति दिन सुनिश्चित करने व मनरेगा के माध्यम से आधिकारिक ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया गया.

सोकपिट, मेढ़बंदी को एक सप्ताह में पूरा करें

इस दौरान डीसी ने प्रत्येक पंचायत में प्रतिदिन मानव दिवस सृजन का लक्ष्य के विरुद्ध प्रगति लाने और छोटे योजनाओं जैसे- सोकपिट, मेढ़बन्दी, नाला, कंपोस्ट पीट आदि को एक सप्ताह के भीतर पूर्ण कराने का निर्देश दिया. इसके अलावा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक गांव में वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना के लिए स्थल चयन और विशेष रूप से बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना को यथाशीघ्र पूर्ण कराने सहित अन्य बिंदुओं पर भी निर्देश दिये गये.

अबुआ आवास की स्वीकृति शत प्रतिशत करें

वहीं, उपायुक्त ने अबुआ आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, बाबा साहब भीमराव आंबेडकर आवास योजना संबंधित प्रतिवेदन का भी प्रखंड वार समीक्षा की गयी. इस दौरान उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को अबुआ आवास योजना वित्तीय वर्ष 2024-25 में लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत लाभुकों की स्वीकृति सुनिश्चित करने सहित अबुआ आवास योजना वित्तीय वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 में आवास निर्माण के लिए प्रथम किस्त से लाभान्वित सभी लाभुकों का आवास निर्माण कार्य पूर्ण करवाने का निर्देश दिया. इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण तहत 2016-22 में लंबित आवास को पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel