[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चाईबासा Chaibasa News : शिलान्यास के 6 माह बाद भी काम ठप, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Chaibasa News : शिलान्यास के 6 माह बाद भी काम ठप, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

0
Chaibasa News : शिलान्यास के 6 माह बाद भी काम ठप, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

झींकपानी. टोंटो प्रखंड की पुरनापानी और नीमडीह पंचायत के बीच बड़ा कुचिया नदी पर पुल निर्माण का मामला गरमा गया है. करीब 6 माह पूर्व मंत्री दीपक बिरुवा ने शिलान्यास किया था. अब तक एक ईंट नहीं रखी गयी है. इससे ग्रामीणों में भारी रोष है. पुल निर्माण में देरी की सबसे बड़ी वजह संवेदक और जेई की मनमानी रही है. ग्रामीणों के अनुसार, पुल निर्माण बड़ा कुचिया नदी पर होना था, लेकिन इसे बदलकर बांडीजारी नाला में शुरू कर दिया गया. ग्रामीणों के कड़े विरोध के बाद रांची से आयी विभाग की टीम ने जांच की और बांडीजारी नाला में काम पर स्टे आर्डर लगा दिया. विभाग ने सितंबर 2025 में आदेश दिया कि पुल का निर्माण पूर्व प्रस्तावित बड़ा कुचिया नदी पर ही होगा, पर अब तक काम शुरू नहीं हुआ.

वर्तमान पुल जर्जर, संपर्क टूटने का खतरा

ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान पुल अत्यंत जर्जर हो चुका है. कभी भी गिर सकता है. यदि यह पुल टूटता है, तो दर्जनों गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय चाईबासा, झींकपानी और टोंटो प्रखंड मुख्यालय से पूरी तरह कट जायेगा.

ग्रामीणों की प्रमुख मांगें और आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि किसी बड़े राजनीतिक दबाव के कारण ही चयनित स्थल पर काम रोका गया है. ग्रामीण चाहते हैं कि मॉनसून आने से पहले काम शुरू हो जाये, ताकि बरसात में उन्हें परेशानियों का सामना न करना पड़े. ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा है कि यदि प्रस्तावित स्थल पर जल्द काम शुरू नहीं हुआ, तो वे जिला प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन करेंगे. ग्रामीणों ने मंत्री दीपक बिरुवा से एक बार फिर इस मामले में व्यक्तिगत संज्ञान लेने का आग्रह किया है ताकि सुचारू आवागमन सुनिश्चित हो सके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel