[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चाईबासा Chaibasa News : सांस्कृतिक आयोजन से बच्चों में बढ़ता है आत्मविश्वास: विधायक

Chaibasa News : सांस्कृतिक आयोजन से बच्चों में बढ़ता है आत्मविश्वास: विधायक

0
Chaibasa News : सांस्कृतिक आयोजन से बच्चों में बढ़ता है आत्मविश्वास: विधायक

चक्रधरपुर. चक्रधरपुर स्थित कॉन्सेप्ट पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय परिसर विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं अतिथियों की उपस्थिति से उत्सवमय हो गया. कार्यक्रम का शुभारंभ चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव, मनोहरपुर के विधायक जगत मांझी, केपीएस फाउंडेशन के चेयरमैन जितेंद्र सारंगी, केपीएस फाउंडेशन की विद्यालय ट्रस्टी मंजू सारंगी ने किया.

इसके बाद बच्चों ने “विकसित भारत” की थीम पर आधारित एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति कर लोगों का मन मोह लिया. विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शिव तांडव, सत्यम शिवम सुंदरम, मधुर संगीत, नागपुरी एवं राजस्थानी लोकनृत्य, विभिन्न भारतीय राज्यों की संस्कृति पर आधारित नृत्य तथा देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुतियां शामिल रहीं. इसे दर्शकों ने खूब सराहा. तालियों से उत्साहर्द्धन किया. इस मौके पर विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिलता है. उनमें आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता का विकास होता है.

एआइ के महत्व पर बोले चेयरमैन जितेंद्र षाड़ंगी

चेयरमैन जितेंद्र सारंगी ने आधुनिक युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि आज का युग तकनीक के बिना अधूरा है. यदि विद्यार्थी आधुनिक तकनीक को नहीं अपनायेंगे, तो वे भविष्य की प्रतिस्पर्धा में पीछे रह जायेंगे. कार्यक्रम का समापन उत्साह, प्रेरणा और सकारात्मक संदेश के साथ हुआ.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel