[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चाईबासा Chaibasa News : सेरसा को हरा एमसीसी चैंपियन

Chaibasa News : सेरसा को हरा एमसीसी चैंपियन

0
Chaibasa News : सेरसा को हरा एमसीसी चैंपियन

चाईबासा. जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित 10वीं अशोक कुमार जैन जिला नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बिरसा मुंडा क्रिकेट मैदान पर संपन्न हुआ. फाइनल में एमसीसी चाईबासा ने सेरसा चक्रधरपुर को पांच विकेट से हराकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया. सेरसा चक्रधरपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर में आठ विकेट पर 327 रन बनाए. सत्यम त्रिपाठी ने 117 रन की शानदार शतकीय पारी खेली, जबकि गौतम सुना ने 50 और ज्ञान रंजन नायक ने 29 रन बनाए. एमसीसी की ओर से आदित्य पुष्कर ने चार विकेट लिए. लक्ष्य का पीछा करते हुए एमसीसी ने 32.3 ओवर में पांच विकेट पर 328 रन बनाकर जीत दर्ज की. कप्तान अनुराग संजय ने 75 रन और ललित सिंह ने 88 रन की बेहतरीन पारियों के साथ टीम को विजयी बनाया. पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी और व्यक्तिगत पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. प्लेयर ऑफ द फाइनल का पुरस्कार ललित सिंह को, मैन ऑफ द सीरीज एवं सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का खिताब कुमार करण को और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार आदित्य पुष्कर को दिया गया.

विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी और व्यक्तिगत पुरस्कार से किया सम्माानित

मैच समाप्ति के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में जिला खेल पदाधिकारी मारकस हेंब्रम ने विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्राॅफी के साथ-साथ व्यक्तिगत पुरस्कार देकर सम्मानित किया. फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन करने के लिए एमसीसी चाईबासा के ललित सिंह को प्लेयर ऑफ द फाइनल के पुरस्कार से नवाजा गया. पूरे प्रतियोगिता में बेहतरीन बल्लेबाजी करने के लिए सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज एवं मैन ऑफ द सीरीज का खिताब एमसीसी चाईबासा के कुमार करण तथा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार एमसीसी के ही आदित्य पुष्कर को पुरस्कार दिया गया. वहीं

जिला क्रिकेट संघ ने पूरे प्रतियोगिता में अंपायरिंग एवं स्कोरिंग की भूमिका निभानेवाले सभी अंपायरों एवं स्कोररों को भी सम्मानित किया. मंच का संचालन जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष सुप्रियो फौजदार, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मुकुंद रुंगटा ने की.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel