[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चाईबासा Chaibasa News : ””आसछे बोछोर आबार एसो मां… के नारों संग निकला जुलूस

Chaibasa News : ””आसछे बोछोर आबार एसो मां… के नारों संग निकला जुलूस

0
Chaibasa News : ””आसछे बोछोर आबार एसो मां… के नारों संग निकला जुलूस

चाईबासा.

चाईबासा में दुर्गा पूजा धूमधाम एवं शांतिपूर्वक संपन्न हो गया. महादशमी को महिलाओं ने माता भगवती को सिंदूर चढ़ाने के बाद एक दूसरे को सिंदूर लगाकर सुख-समृद्धि व सदा सुहागिन बने रहने की कामना की. इसके बाद महिलाओं ने नम आंखों से आदि शक्ति की देवी मां दुर्गा को विदायी दी. वहीं शाम में विसर्जन जुलूस की तैयारी चल रही थी कि बारिश शुरू हो गई. ऐसे में सभी पूजा पंडालों के आयोजकों द्वारा मां की प्रतिमा को बारिश से बचाने के लिए तिरपाल का सहारा लिया गया. वहीं पूर्व निर्धारित रूट से शहर में विसर्जन जुलूस निकाला गया. आसछे बोछोर आबार एसो मां के साथ जुबली तालाब और रोरो नदी में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया. विसर्जन जुलूस के दौरान युवाओं को गीत-संगीत की धुन पर जमकर थिरकते देखा गया. इससे पूर्व पिल्लई हॉल दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से दशहरे को लेकर रावण दहन किया गया. इसमें पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा व पूर्व सांसद गीता कोड़ा अपने पूरे परिवार के साथ शामिल हुए. पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने शहरवासियों को विजयादशमी की शुभकामना दी. कहा कि दशहरा हमें यह संदेश देता है कि बुराई पर सच्चाई और असत्य पर सत्य की जीत होती है. पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि विजयादशमी का यह पर्व समाज में प्रेम, सद्भाव और एकजुटता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है.

आतिशबाजी के साथ धूमधाम से निकला विसर्जन जुलूस

नोवामुंडी.

नोवामुंडी बाजार में शुक्रवार शाम 5 बजे भारी बारिश के बीच विसर्जन जुलूस निकाला गया. मां की प्रतिमा को तिरपाल लगाकर ट्रैक्टर में सुरक्षित रखा गया. इसके बाद महिला-पुरुष डांस करते हुए मां की मूर्ति को विसर्जन के लिए निकाला. खूब आतिशबाजी भी हुई. इस मौके पर नोवामुंडी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही. महिला सब इंस्पेक्टर पूर्णिमा कुमारी और सब इंस्पेक्टर अजय पासवान जुलूस के अंत तक दलबल के साथ मौजूद रहे. संग्राम साईं जोजो कैंप और बालीझरण की मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन देर रात किया गया. विद्युत विभाग द्वारा शाम छह बजे से बिजली काट दी गयी थी. पुलिस प्रशासन ने भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी थी. सबसे पहले मां मनसा मंदिर की दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन किया गया.

झींकपानी में मां दुर्गा के विसर्जन जुलूस में उमड़ी भीड़

झींकपानी.

झींकपानी में शुक्रवार को मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन में भारी भीड़ उमड़ी. बारिश के बावजूद मां दुर्गा को विदाई देने के लिए लोग घरों से लोग बाहर निकले. डीजे व ढाकी की धुन पर थिरकते हुए लोग विसर्जन जुलूस में शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel