चाईबासा. समाहरणालय में मंगलवार को उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की उच्च स्तरीय बैठक हुई. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति 85 प्रतिशत से अधिक सुनिश्चित करें. लंबे समय बाद स्कूल लौटने वाले बच्चों को बैक टू स्कूल अभियान के तहत फूल देकर सम्मानित करें, ताकि स्कूल के प्रति उनका लगाव बढ़े. शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच नियमित बाल संवाद आयोजित करने पर जोर दिया.