[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चाईबासा Chaibasa News : फायरिंग मामले में अमन गिरफ्तार, मुकेश फरार

Chaibasa News : फायरिंग मामले में अमन गिरफ्तार, मुकेश फरार

0
Chaibasa News : फायरिंग मामले में अमन गिरफ्तार, मुकेश फरार

चक्रधरपुर.

शहर में बुधवार की दोपहर में चक्रधरपुर नगर परिषद के पीछे हरिजन बस्ती में दिनदहाड़े हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने अमन चौरसिया को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया. जबकि दूसरा आरोपी मुकेश साव फरार चल रहा हैं. एसडीपीओ शिवम प्रकाश ने चक्रधरपुर थाना में जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को वादी मुकेश राम रवि उर्फ बम्बा के आवेदन के आधार पर अमन कुमार चौरसिया (22) (पंडित हाता वार्ड नंबर 10) एवं मुकेश साव (हरिजन बस्ती निवासी) के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था.

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ शिवम प्रकाश तथा थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने छापामारी दल का गठन किया. साथ ही प्राथमिक अभियुक्त अमन चौरसिया को पंडित हाता स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने उसके पास से 7.65 केएफ लिखा हुआ तीन खोखा तथा एक पिलेट बरामद किया है. वहीं मुकेश साव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है. छापामारी दल में एसडीपीओ शिवम प्रकाश, थाना प्रभारी अवधेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक प्यारे हसन, आकाश कुमार, चंद्रदेव माझी, सुनील पांडेय, सहायक अवर निरीक्षक बीरबल चौबे, दिलीप कुमार तथा जवान शामिल थे.

नगर परिषद क्षेत्र में धड़ल्ले से हो रही ब्राउन शुगर की बिक्री

चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में ब्राउन शुगर की धड़ल्ले से बिक्री हो रही है. बुधवार को जब यह घटना हुई, उस समय ब्राउन शुगर कारोबारी मुकेश साव के घर पर अमन कुमार चौरसिया भी मौजूद था. तभी मुकेश राम दो दोस्तों के साथ मुकेश साव के घर पहुंचा था. इसी बीच मुकेश राम की मुलाकात अमन चौरसिया से हुआ. इसी दौरान किसी बात को लेकर मुकेश राम और अमन चौरसिया के बीच हाथापाई हो गई. तभी अमन चौरसिया ने मुकेश साव को चिल्लाते हुए हथियार लाने को बोला. इसके बाद मुकेश साव ने हथियार लाकर अमन चौरसिया को दे दिया. उसने हवाई फायरिंग शुरू कर दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel