[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चाईबासा Chaibasa News : छह लाख की लकड़ी लदा ट्रक जब्त

Chaibasa News : छह लाख की लकड़ी लदा ट्रक जब्त

0
Chaibasa News : छह लाख की लकड़ी लदा ट्रक जब्त

चक्रधरपुर. बंदगांव थाना के पोड़ाहाट वन क्षेत्र में सोंगरा वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए अवैध लकड़ी से लदे एक ट्रक को जब्त किया है. वन कर्मियों को देख चालक समेत लकड़ी माफिया मौके से फरार हो गये. जब्त लकड़ी की कीमत छह लाख रुपये बतायी जा रही है. ट्रक पर 60 पीस बोटा लदा था.

जानकारी के अनुसार पोड़ाहाट वन क्षेत्र के सोंगरा वन क्षेत्र अधिकारी (रेंजर) तरुण सिंह को सूचना मिली थी कि पोड़ाहाट वन क्षेत्र के बंदगांव थाना क्षेत्र में अवैध लकड़ी की तस्करी की जा रही है. रेंजर ने गुरुवार शाम में टीम गठित कर रवाना कर दिया. मध्य रात्रि में वन विभाग की टीम जब बंदगांव प्रखंड की सिंदरीबेड़ा पंचायत के दूदूर गांव के समीप पहुंची, तो देखा कि एक ट्रक में कुछ लोग साल का बोटा चढ़ाकर जा रहे हैं. वन विभाग की जब नजर पड़ी, तो चालक ट्रक लेकर भागने लगा. तभी वन विभाग की टीम ने पीछा किया. लगभग तीन-चार किलोमीटर जाने के बाद चालक, खलासी और लकड़ी माफिया ट्रक छोड़कर अंधेरा का फायदा उठाकर भाग खड़े हुए. बाद में वन विभाग ने ट्रक की जांच की, तो साल के करीब 60 पीस साल का बोटा बरामद किया गया. बाद में वन ने लकड़ी सहित ट्रक को जब्त कर चक्रधरपुर ले आया. जब्त लकड़ी का जांच की गयी तो लगभग 6 लाख रुपये की बतायी गयी. वन विभाग ने लकड़ी माफिया और चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है. छापेमारी टीम में वनरक्षी लखन लाल सिंकू, ब्रिवेश्वर देवगन, ज्ञान सिंह भूमिज, सतीश चंदू देवगन सहित होमगार्ड के जवान शामिल थे.

ट्रक का नंबर हजारीबाग का निकला

सोंगरा रेंजर तरुण कुमार सिंह ने बताया कि जिस अवैध साल की लकड़ी सहित ट्रक को जब्त किया है. वह ट्रक का नंबर जेएच 02बी के 8275 है. वह हजारीबाग के किसी असद आलम के नाम पर रजिस्टर्ड है. इसकी जांच की जा रही है. वन विभाग की टीम अब ट्रक के चेचिस नंबर से असली मालिक का पता लगाने में जुट गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel