[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड चाईबासा Chaibasa: दिनदहाड़े गांव में पहुंचा 10 जंगली हाथियों का झुंड, ग्रामीणों में दहशत

Chaibasa: दिनदहाड़े गांव में पहुंचा 10 जंगली हाथियों का झुंड, ग्रामीणों में दहशत

0
Chaibasa: दिनदहाड़े गांव में पहुंचा 10 जंगली हाथियों का झुंड, ग्रामीणों में दहशत
गांव में घुसा हाथियों का झुंड

Chaibasa (चांडिल): सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ प्रखंड अंतर्गत कुटाम गांव में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दिन के उजाले में 10 जंगली हाथियों का झुंड जंगल से निकलकर गांव की सड़कों पर पहुंच गया. हाथियों के अचानक गांव में प्रवेश करने से ग्रामीणों में भय का माहौल उत्पन्न हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाथियों का झुंड कुटाम जंगल से निकलकर गांव के विभिन्न हिस्सों में घूमता रहा. झुंड में कई छोटे-छोटे नन्हे हाथी भी शामिल थे, जिसके कारण ग्रामीण और अधिक सतर्क हो गए. हाथियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई, वहीं दूसरी ओर फसलों और संपत्ति को नुकसान पहुंचने की आशंका से ग्रामीण चिंतित नजर आए.

दिन में हाथियों का आना बड़ी चिंता

स्थिति को देखते हुए बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए और हो-हल्ला तथा पारंपरिक तरीकों का सहारा लेकर हाथियों को गांव से बाहर खदेड़ने का प्रयास किया. काफी मशक्कत के बाद हाथियों का झुंड वापस जंगल की ओर लौट गया. ग्रामीणों का कहना है कि हाल के दिनों में हाथियों की गतिविधियां क्षेत्र में बढ़ी हैं, जिससे लोगों को लगातार डर के साये में रहना पड़ रहा है. खासकर दिन के समय हाथियों का गांव में पहुंचना लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया है.

दहशत में पूरा गांव

ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने तथा गांवों में सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम करने की मांग की है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके. हाथियों के गांव में प्रवेश की खबर के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग सतर्कता बरत रहे हैं.

ये भी पढ़ें…

Lohardaga: लोहरदगा के ग्रेड-ए आम्रपाली आम का स्वाद पहुंचेगा दुबई और इटली

Ramgarh: 12 साल बेमिसाल विषय पर भाजपा रामगढ़ इकाई ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel