चाईबासा
. चाईबासा शहर से लगभग सात किलोमीटर दूर गुइरा स्थित ट्राइबल रिसर्च और ट्रेनिंग सेंटर (टीआरटीसी) में संचालित झारखंड और ओडिशा के कांग्रेस जिला अध्यक्षों का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सोमवार की रात संपन्न हुआ. जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने बताया कि 22 मार्च से शुरू शिविर में संगठन की मजबूती, कुशल नेतृत्व और प्रभावी जनसंवाद का प्रशिक्षण दिया गया. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और रणनीतिकारों ने जमीनी स्तर पर कैडर को तैयार करने और भविष्य की चुनौतियों से निपटने के गुर सिखाये.