Bokaro News : वाइएससीसी जूनियर फाइनल में पहुंचा

Bokaro News : प्लेट ग्रुप लीग के फाइनल में वाइएससीसी जूनियर पहुंच गया है.

By JANAK SINGH CHOUDHARY | May 14, 2026 1:08 AM

बोकारो जिला किकेट संघ की ओर से आयोजित प्लेट ग्रुप लीग का दूसरा सेमीफाइनल मैच बुधवार को खेला गया. सेक्टर 03 स्थित ट्रेनिज हॉस्टल ग्राउंड में खेले गये इस मैच में वाइएससीसी जूनियर की टीम ने क्राउन स्पोर्ट्स क्लब की टीम को 129 रनों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए वाइएससीसी जूनियर ने निर्धारित 35 ओवरों के मैच में 34.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 224 रनों का स्कोर बनाया. टीम की ओर से आशीष यादव ने 88, हिमांशु यादव ने 24 , रौनक आदित्य सिंह ने 19 एवं तुशांत कुमार कुशवाहा ने 15 रनों का योगदान दिया. गेंदबाजी में क्राउन स्पोर्ट्स क्लब की ओर से ऋषभ कुमार साह ने 30 रन देकर पांच व उत्तम मुरली कुमार ने 39 रन देकर तीन विकेट लिये. जवाबी पारी खेलने उतरे क्राउन स्पोर्ट्स क्लब की टीम 22.2 ओवरों में 95 रनों पर ऑल आउट हो गयी. टीम की ओर से आकाश कुमार ने 34, ऋषभ कुमार साह ने 20 व मिथिलेश कुमार ने 14 रन बनाये. गेंदबाजी में वाइएससीसी जूनियर के करण वर्मा ने 14 रन देकर छह व ऋषभ कुमार ने 18 रन देकर दो विकेट लिये.