[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड बोकारो वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

0
वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

चंदनकियारी. झरिया-चंदनकियारी मुख्य सड़क पर अमलाबाद ओपी क्षेत्र के हीरक रोड के समीप शुक्रवार को अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान अमलाबाद ओपी क्षेत्र के सिलफोर पंचायत अंतर्गत पडूवा गांव निवासी हरिपद महतो के पुत्र अमलेश्वर महतो (45 वर्ष) के रूप में की गयी. जानकारी के अनुसार अमलेश्वर महतो कसमाटांड़ (बलियापुर) से अपने भांजा का शादी में बरात गया था. लौटते समय हीरक रोड के पास सड़क पार करते समय वाहन की चपेट में आ गया. सूचना पर अमलाबाद पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पेड़ से लटका मिला युवक का शव पिंड्राजोरा. पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के टुपरा गांव से एक किलोमीटर दूर स्थित जंगल से पिंड्राजोरा पुलिस ने शुक्रवार को पेड़ से लटका हुआ एक शव बरामद किया. जानकारी के अनुसार मृतक पोखन्ना गांव निवासी गौतम कुमार कालिंदी ( 36 वर्ष) बताया जा रहा है. पिता महादेव कालिंदी ने बताया कि पुत्र का ससुराल टुपरा में है. मृतक के दो पुत्री है. पत्नी गर्भवती है .पत्नी सहित पूरा परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है. शादी के बाद से ही वह अपने ससुराल में घर जमाई के रूप में रहकर काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था. किसी पर्व त्योहार में ही वह घर आता था. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. मामले काे लेकर जांच भी शुरू कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel